चंबा। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के नतीजे आने के करीब चार महीने बाद चंबा जिले से ऐसा मामला सामने आया हैए जिसने ना सिर्फ पूरे चुनावी घटनाक्रम को पलटकर रख दिया बल्कि चुनाव करवाने वाली पोलिंग पार्टी की कार्यप्रणाली पर भी बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।
दरअसल सलूणी विकासखंड की ठाकरी मट्टी पंचायत में 4 माह बाद बीते रोज दोबारा हुई मतगणना के बाद प्रधान पद का परिणाम पूरी तरह बदल गया। 26 मई को मतगणना के बाद जिस महिला को 37 वोट से हार का सामना करना पड़ा था, उसे बीते रोज हुई रिकाउंटिंग में 44 मतों से विजेता घोषित किया गया।
चार महीने बाद खुला चुनावी नतीजे का नया अध्याय
बता दें कि ठाकरी मट्टी पंचायत में प्रधान पद के चुनाव का परिणाम घोषित होने के करीब चार महीने बाद दोबारा मतगणना करवाई गई। रिकाउंटिंग के बाद भारती ठाकुर को पंचायत का नया प्रधान विजेता घोषित किया गया है। खास बात यह रही कि पहली मतगणना में संतोष कुमारी विजेता बनी थीं और भारती ठाकुर दूसरे स्थान पर रही थीं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में गजब की सियासत! कांग्रेस MLA के समर्थन में सड़क पर उतरी BJP, सुक्खू सरकार से की ये मांग
पहले 37 वोट से हार, अब 44 वोट से जीत
इस पूरे मामले का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला पहलू मतों का अंतर है। पहली मतगणना में संतोष कुमारी को 597 वोट मिले थे, जबकि भारती ठाकुर के खाते में 561 वोट दर्ज किए गए थे। इस आधार पर संतोष कुमारी को विजेता घोषित किया गया था और भारती ठाकुर दूसरे स्थान पर रही थीं।
जबकि दोबारा हुई गिनती में तस्वीर पूरी तरह बदल गई। रिकाउंटिंग के बाद भारती ठाकुर के खाते में 601 वोट आए, जबकि संतोष कुमारी को 557 वोट मिले। इस तरह भारती ठाकुर ने 44 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उस समय मतगणना में 5 वोट अवैध पाए गए थे, जबकि 4 मतदाताओं ने NOTA का विकल्प चुना था। यानी जिस चुनाव में चार महीने पहले भारती ठाकुर को पराजित प्रत्याशी माना जा रहा था, उसी चुनाव में दोबारा मतगणना के बाद वह विजेता बनकर सामने आईं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, गाड़ियां- गोल्ड बिस्किट, मकान और बैंक खाते किए सीज
नतीजे पर उठे सवाल, एसडीएम के पास पहुंचा मामला
पहली मतगणना के परिणाम से संतुष्ट नहीं होने के बाद भारती ठाकुर ने चुनाव परिणाम को चुनौती देने का फैसला किया। उन्होंने एसडीएम सलूणी के समक्ष चुनाव याचिका दाखिल की।
याचिका पर सुनवाई के बाद एसडीएम की ओर से दोबारा मतगणना करवाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत ठाकरी मट्टी पंचायत के प्रधान पद के मतों की फिर से गिनती की गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में जारी हुआ भारी से भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, विदाई से पहले मानसून दिखाएग रौद्र रूप
प्रशासन की मौजूदगी में हुई रिकाउंटिंग
बीडीओ सलूणी कंवर सिंह के अनुसार, रिकाउंटिंग एसडीएम के निर्देशों के तहत उनकी मौजूदगी में करवाई गई। इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी। इस कमेटी में सीडीपीओ, एसईपीओ और जेई को शामिल किया गया। दोबारा मतगणना पूरी होने के बाद मतों का मिलान किया गया और परिणाम सामने आने पर भारती ठाकुर को 601 तथा संतोष कुमारी को 557 वोट प्राप्त हुए। इसके बाद भारती ठाकुर को ठाकरी मट्टी पंचायत के प्रधान पद का विजेता घोषित किया गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: पिता के बाद अब 18 वर्षीय बेटी की भी सतलुज नदी में मिली देह, 12 दिन से थे लापता
चार महीने तक चला चुनावी विवाद, अब बदली तस्वीर
ठाकरी मट्टी पंचायत का यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि यहां चुनाव परिणाम आने के काफी समय बाद दोबारा मतगणना हुई और उसका सीधा असर विजेता पर पड़ा। चार महीने पहले जो प्रत्याशी हार के बाद दूसरे स्थान पर थी, अब वही पंचायत की प्रधान बन गई हैं। इस घटनाक्रम ने पंचायत चुनाव की मतगणना और उसके बाद उपलब्ध चुनावी कानूनी प्रक्रिया की अहमियत को भी सामने ला दिया है।
भारती ठाकुर बोलीं- एक महीने के भीतर दाखिल की थी याचिका
रिकाउंटिंग के बाद विजेता घोषित हुईं भारती ठाकुर ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्हें हार का परिणाम बताया गया था। उनके मुताबिक, उन्होंने परिणाम को लेकर एसडीएम सलूणी के पास निर्धारित अवधि के भीतर चुनाव याचिका दायर की थी। भारती ठाकुर ने बताया कि दोबारा मतगणना के बाद उन्हें 44 मतों से विजेता घोषित किया गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: बाथरूम में थी मां.. पीछे से पानी से भरी बाल्टी में डूब गई डेढ़ साल की मासूम; पसरा मातम
पंचायत में बदल गया प्रधान पद का समीकरण
रिकाउंटिंग के बाद ठाकरी मट्टी पंचायत के प्रधान पद का पूरा चुनावी समीकरण बदल गया है। पहली मतगणना में जहां संतोष कुमारी के सिर जीत का सेहरा बंधा था, वहीं अब दोबारा मतगणना के बाद भारती ठाकुर को विजेता घोषित किया गया है। चार महीने के अंतराल में सामने आए इस बदलाव ने ठाकरी मट्टी पंचायत के चुनाव को चंबा जिले के चर्चित पंचायत चुनावी मामलों में शामिल कर दिया है।
