राजनीति

#विविध

November 5, 2026

CM सुक्खू से बोली छात्रा: स्कूल में साइंस लैब और उपकरणों की कमी, तुरंत हुआ 3 करोड़ का ऐलान

स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री के साथ किया संवाद

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

CM Sukhu chamba

चंबा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंबा जिले के तीसा स्थित पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान छात्रों ने शिक्षा, स्कूल की सुविधाओं और मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत अनुभव से जुड़े सवाल भी पूछे। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर मेहनत करने और असफलताओं से सीख लेकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

तुरंत हुई 3 करोड़ की घोषणा.. 

इस संवाद कार्यक्रम के दौरान छात्रा इशिका भरद्वाज ने विद्यालय में साइंस लैब और आधुनिक उपकरणों की कमी का भी मुद्दा उठाया। छात्रा की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने मौके पर ही साइंस लैब के लिए 3 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। इसके अलावा स्कूल में आठ अतिरिक्त कमरों का निर्माण भी कराने का ऐलान किया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में हिमकेयर की जगह नई बीमा योजना तैयार, नया कार्ड बनवाने के साथ प्रीमियम भी देना पड़ेगा

छात्रों ने मुख्यमंत्री से पूछा कि सर आप कौन सा विषय पढ़ना चाहेंगे ? 

इस कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री के साथ बेहद ही आत्मीय संवाद किया। विद्यालय की छात्रा अपेक्षा भारद्वाज ने मुख्यमंत्री से पूछा कि अगर उन्हें एक दिन विद्यार्थियों के साथ कक्षा में बैठकर पढ़ने का मौका मिले तो वह कौन-सा विषय पढ़ना पसंद करेंगे। इस प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने हिंदी विषय पढ़ने में अपनी रुचि जाहिर की।

कठिन फैसलों को लेकर भी विद्यार्थियों ने पूछे सवाल

संवाद के दौरान एक छात्रा ने मुख्यमंत्री से उनके जीवन के सबसे कठिन फैसले के बारे में पूछा। जवाब में सीएम सुक्खू ने कहा कि किसी भी निर्णय को लेते समय डरना नहीं चाहिए। यदि किसी फैसले का परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आता है, तो उसमें सुधार की गुंजाइश रहती है। वहीं, अगर फैसला अच्छा साबित होता है, तो उसे आगे बढ़ाना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: हंसते-खेलते स्कूल जा रही थी 17 साल की बच्ची, अचानक से उठा दर्द और थम गई सांसें

मुख्यमंत्री सुक्खू ने विद्यार्थियों से नशे पर किया संवाद 

तीसा में विद्यार्थियों के साथ संवाद के दौरान कक्षा 12वीं की छात्रा मोनिका ने प्रदेश में बढ़ती चिट्टा तस्करी और नशे की समस्या का मुद्दा उठाया। इस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों और नशे के आदी युवाओं को अलग-अलग नजरिए से देखने की जरूरत है। नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को उपचार और सहयोग से मुख्यधारा में लाया जाएगा, जबकि तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे की तस्करी की जानकारी पुलिस हेल्पलाइन 112 पर देने की अपील भी की।

सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर

छात्रा मुस्कान के सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए नियुक्तियां की जा रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाकर उन्हें निजी स्कूलों के मुकाबले सक्षम बनाया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : मां से दूर रहने के दर्द में CM सुक्खू के सामने रो पड़ी मासूम, बोली- मुझे मां के पास रहना है

बॉयज हॉस्टल बनाने की मांग पर दिया आश्वासन

कक्षा दसवीं के एक छात्र ने दूरदराज से आने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कूल में बॉयज हॉस्टल बनाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने इस पर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि चुराह क्षेत्र के चार से पांच स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। साथ ही स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति सरकार की प्राथमिकता है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख