राजनीति

#विविध

November 9, 2026

हिमाचल : दिवाली पर इस कांग्रेस नेता के घर पसरा मातम, जवान बेटे की थमी सांसें

सोशल मीडिया के जरिए मिली निधन की जानकारी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal News

सिरमौर। दीपावली का त्योहार जहां हर तरफ खुशियां लेकर आया, वहीं हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। कांग्रेस नेता एवं जिला उपाध्यक्ष और पूर्व जिला परिषद सदस्य रंजीत सिंह नेगी के बेटे विशाल नेगी का दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन हो गया। इस दुखद खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

सोशल मीडिया के जरिए मिली निधन की जानकारी

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के मीडिया कोऑर्डिनेटर सुनील चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से विशाल नेगी के निधन की जानकारी साझा की। खबर सामने आने के बाद शिलाई क्षेत्र के लोगों में दुख की लहर फैल गई। जिस दिन लोग अपने परिवार के साथ दीपावली मना रहे थे, उसी दिन नेगी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के सभी सरकारी कर्मियों की छुट्टियां रद्द, अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश

युवा बेटे के जाने से परिवार में पसरा मातम

विशाल नेगी के अचानक चले जाने से परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों को गहरा सदमा लगा है। क्षेत्र के लोगों ने भी इस दुखद घटना पर शोक जताया है। दीपावली के मौके पर हुई इस घटना ने पूरे इलाके को भावुक कर दिया। हर कोई शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहा है।

 

यह भी पढ़ें : मोदी सरकार ने हिमाचल कैडर के IPS अधिकारी पर जताया भरोसा, सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जताया दुख

हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री एवं स्थानीय विधायक हर्षवर्धन चौहान ने भी विशाल नेगी के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं, क्षेत्र के लोगों ने भी भगवान से प्रार्थना की कि परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की हिम्मत मिले और दिवंगत विशाल नेगी की आत्मा को शांति मिले।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख