शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुमारसैन क्षेत्र से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। अक्षय कटोच नाम का युवक 13 अगस्त 2026 की रात से लापता बताया जा रहा है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

29 वर्षीय युवक रहस्यमयी तरीके से गायब

जानकारी के अनुसार, अक्षय कटोच उम्र 29 साल गांव अरपू, डाकघर किर्टी, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला का रहने वाला है। परिजनों के मुताबिक, 13 अगस्त की रात के बाद से अक्षय का पता नहीं चल पाया है। इसके बाद परिवार ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू की और लोगों से भी मदद की अपील की है।

 

यह भी पढ़ें- हिमाचल में बादल फटने से मची तबाही- सैलाब में बहा पुल; मंदिर जा रहे 50 श्रद्धालु रास्ते में फंसे

काले रंग की शर्ट और सफेद पैंट में आखिरी बार देखा गया

लापता युवक की पहचान के लिए जारी सूचना के अनुसार, अक्षय कटोच को आखिरी बार काले रंग की शर्ट, सफेद पैंट और बैग के साथ देखा गया था। उसकी तस्वीर भी लोगों के बीच साझा की जा रही है, ताकि यदि किसी व्यक्ति ने उसे कहीं देखा हो तो परिवार तक जानकारी पहुंचाई जा सके।

 

परिवार की लोगों से अपील

परिजनों ने लोगों से अपील की है कि अक्षय के बारे में किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर तुरंत संपर्क करें। सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की भी अपील की गई है, ताकि युवक को जल्द तलाशने में मदद मिल सके।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में बेकाबू बस का कहर- कई कारों को टक्कर मार बाइक सवार को कुचला, युवक की मौ**त

जाबली में आखिरी बार दिखा

परिजनों का कहना है कि अक्षय को आखिरी बार जाबली के आसपास देखा गया है। जिसके बाद पूरा परिवार उसे खोजने के लिए चंडीगढ़ निकला है। बताया जा रहा है कि इससे पहले शिमला से शोघी मार्ग पर एक टैंपो चालक से अक्षय ने लिफ्ट भी ली थी। वहीं, कार चालक द्वारा पहचान लिए जाने पर अक्षय जाबली के पास उस टैंपो से उतर गए। हालांकि कार चालक द्वारा परिजनों को इस बात की सूचना दे दी गई थी।

 

बहन का कहना - फोन भी नहीं लेकर गया

वहीं उनकी छोटी बहन का कहना है कि अक्षय घर से फोन नहीं लेकर गया है और न ही कैश लेकर गए है। ऐसे में परिवारजनों को उनकी ज्यादा चिंता सता रही है। बहन ने बताया कि उनका भाई काफी हंसमुख था और उसे किसी भी तरह की कोई चिंता नहीं सता रही थी। हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि उनके भाई का भक्ति की ओर ज्यादा लगाव था और परिवार को शक है कि वह कहीं घर बार छोड़ आध्यात्मिक रास्ते पर न चला गया हो। 

यह भी पढ़ें- हिमाचल में आज भारी से भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में लैंडस्लाइड-बाढ़ का खतरा

परिवार ने लोगों से मदद की अपील की

अक्षय के अचानक लापता होने से परिवार चिंतित है। परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर भी उसकी तलाश की जा रही है। परिवार की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति को अक्षय कटोच कहीं दिखाई देता है या उसके संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो वह तुरंत 8091719008 नंबर पर संपर्क करे।

 

सोशल मीडिया से भी मांगी गई मदद

अक्षय की तलाश में सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर भी उसकी तस्वीर और जानकारी साझा की जा रही है। परिवार को उम्मीद है कि लोगों की मदद से जल्द ही उसके बारे में कोई जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल युवक के लापता होने की परिस्थितियों को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। परिवार और स्थानीय लोग अक्षय की सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें