मंडी। हिमाचल प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और सुंदरनगर से विधायक राकेश जम्वाल के पिता हरदयाल सिंह का रविवार शाम निधन हो गया। उनके निधन की खबर से प्रदेश भाजपा सहित समूचे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

लंबे समय से चल रहे थे बीमार

बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। इसी बीच रविवार को उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। वहीं, स्थानीय लोगों में इस खबर के बाद से दुख की लहर दौड़ पड़ी है।  

यह भी पढ़ें : सरकार भरोसे बैठा नगर निगम शिमला- कर्ज और मदद का हुआ मोहताज, सैलरी देने तक के पैसे नहीं

 

आज होगा अंतिम संस्कार


हरदयाल सिंह को उनके सरल, सादगीपूर्ण और सम्मानित व्यक्तित्व के लिए जाना जाता था। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति करार दिया है।  उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव पुंघ में किया जाएगा। अंतिम यात्रा में कई नेता व कार्यकर्ता पहुंच सकते हैं।

 

भाजपा के दिग्गजों ने जताया शोक


भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, वरिष्ठ नेता शांता कुमार, सांसद सुरेश कश्यप और अभिनेत्री व भाजपा नेता कंगना रनौत ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

 

CM सुक्खू ने किया पोस्ट

 

इस घटना के बाद प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पोस्ट कर दुख जाहिर किया है। सीएम ने लिखा कि -  पिता का साया उठ जाना जीवन में ऐसी रिक्तता छोड़ जाता है, जिसकी भरपाई संभव नहीं होती। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें

 

यह भी पढ़ें : नहीं थम रहा सराज विवाद : BJP पर बरसे जगत नेगी, बोले- तिरंगे का हुआ अपमान, मैं भागा नहीं...

ईश्वर से की प्रार्थना

राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, इंदु गोस्वामी, कर्ण नंदा, सतपाल सत्ती, हर्ष महाजन, रणधीर शर्मा, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर, विधायक त्रिलोक जमवाल, विनोद कुमार, दिलीप ठाकुर, प्रकाश राणा, संजीव कटवाल, पायल वैद्य, प्यार सिंह कंवर समेत भाजपा प्रवक्ताओं और सह-मीडिया प्रभारियों ने भी परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट की। सभी नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकसंतप्त परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें। मियां हरदयाल सिंह के निधन से एक युग समाप्त हुआ है, जिसे पार्टी और समाज लंबे समय तक याद रखेगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।