राजनीति

#विविध

November 22, 2026

हिमाचल में भूकंप : सुबह-सवेरे डोली धरती, क्या आपने महसूस किए झटके...जानें कितना हुआ नुकसान

सुबह 6:29 बजे आया भूकंप

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Shimla Earthquake news

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटकों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार सुबह धरती हिलने से लोग सहम गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र शिमला जिले में जमीन से 8 किलोमीटर नीचे था।

सुबह 6:29 बजे आया भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर भूकंप को लेकर जानकारी साझा की है। एजेंसी के अनुसार, रविवार 22 नवंबर को सुबह 6 बजकर 29 मिनट और 2 सेकंड पर भूकंप आया। इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई, जबकि जमीन के अंदर इसकी गहराई 8 किलोमीटर दर्ज की गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : नशे की डिलीवरी करने निकले थे दो यार, पुलिस ने लाखों की चरस के साथ दबोचे

शिमला जिले में था भूकंप का केंद्र

NCS की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भूकंप का केंद्र शिमला जिले में 31.422 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.783 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। इससे पहले 14 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस दौरान भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई थी।

कितनी गहराई पर आते हैं भूकंप के झटके?

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, धरती के अंदर 700 किलोमीटर तक की गहराई में भूकंप आ सकते हैं। वैज्ञानिकों ने भूकंप की गहराई को तीन हिस्सों में बांटा है। इनमें 0 से 70 किलोमीटर तक की गहराई वाले भूकंप उथले, 70 से 300 किलोमीटर तक वाले मध्यम और 300 से 700 किलोमीटर तक की गहराई वाले भूकंप गहरे भूकंप कहलाते हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां ने कड़ी मेहनत कर खूब पढ़ाई बेटी, स्टाफ नर्स बन अंजना ने बढ़ाया मान

क्या होते हैं डीप-फोकस भूकंप?

USGS के मुताबिक, आमतौर पर 70 किलोमीटर से अधिक गहराई पर आने वाले भूकंपों को डीप-फोकस भूकंप कहा जाता है। वहीं, 8 किलोमीटर की गहराई पर आया शिमला का यह भूकंप उथली श्रेणी में आता है।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख