राजनीति

#विविध

November 19, 2026

हिमाचल: स्कूल के लिए निकले 2 सगे भाई लापता, संदूक में छोड़ी थी चिट्ठी, लिखा- हम 5 साल बाद लौटेंगे

दोनों भाई 17 नवंबर की सुबह करीब 7:30 बजे स्कूल जाने के लिए निकले थे

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

sirmaur news

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र से दो सगे भाइयों के अचानक लापता होने की ख़बर सामने आई है। दोनों सुबह रोज़ की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन न तो स्कूल पहुंचे और न ही वापस घर लौटे। बहुत समय बीतने पर, जब परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो घर में रखे एक संदूक में एक चिट्ठी मिली, जिसमे दोनों ने पांच साल बाद खुदसे वापिस लौटने की बात लिखी थी।

स्कूल के लिए निकले 2 सगे भाई लापता

लापता भाइयों की पहचान बेलधार निवासी निर्मला देवी पत्नी मायाराम के बेटे, अनुज और अंकित के रूप में हुई है। दोनों सिरमौर जिले की बढ़ाना पंचायत के बेलधार गांव के रहने वाले हैं और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नघेता में पढ़ते है। बड़ा भाई अनुज 11वीं और छोटा भाई अंकित 9वीं कक्षा का छात्र है। 

यह भी पढ़ें- हिमाचल : जन्मदिन मनाने निकले 6 दोस्तों की घर लौटी देह, कोई 14 का तो कोई 17 का- 3 गांव में मातम

संदूक में मिली चिट्ठी ने बढ़ाई परिवार की चिंता

परिजनों के अनुसार, दोनों भाई 17 नवंबर की सुबह करीब 7:30 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। इसी दिन सुबह करीब 10 बजे घर में रखे संदूक में एक पर्ची मिली। परिवार की सदस्य संगीता ने जब पर्ची पढ़कर सुनाई तो उसमें लिखा था कि दोनों घर से दूर जा रहे हैं। हमारी चिंता मत करना, हम पांच साल बाद वापस लौटेंगे, हमें मत ढूंढना। 

स्कूल जाने निकले, फिर कहां गायब हुए भाई?

चिट्ठी मिलने के बाद परिजनों ने सबसे पहले स्कूल में संपर्क किया, जहां पता चला कि दोनों भाई स्कूल पहुंचे ही नहीं थे। इसके बाद परिवार ने गांव, रिश्तेदारियों और आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। ग्रामीण भी परिजनों के साथ तलाश में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : महिला का उजड़ा सुहाग, 2 दिन बाद घर आने वाले था नन्हा मेहमान- सदमे में परिवार

पुरुवाला पुलिस ने दर्ज किया मामला

परिजनों ने दोनों भाइयों की गुमशुदगी की शिकायत पुरुवाला पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी के अनुसार, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर से मिली चिट्ठी और दोनों भाइयों के फोटो भी पुलिस को सौंपे गए हैं। पुलिस दोनों का पता लगाने के प्रयास कर रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख