शिमला। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश आ रही हैं। द्रौपदी मुर्मू का प्रस्तावित दौरा 27 अप्रैल से 2 मई 2026 के बीच तय माना जा रहा है- जिसमें शिमला, पालमपुर और लाहौल-स्पीति क्षेत्र के अहम स्थान शामिल हैं।
हिमाचल आ रहीं हैं द्रौपदी मुर्मू
इस संभावित कार्यक्रम के मुताबिक, राष्ट्रपति दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन से रवाना होकर पालम एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगी। वहां से सड़क मार्ग के जरिए कल्याणी हेलीपैड होते हुए शिमला के पास स्थित राष्ट्रपति निवास मशोबरा पहुंचने का कार्यक्रम है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बच्चों की सेहत से खिलवाड़ : CHIPS के पैकेट से निकले जिंदा कीड़े
क्या है पूरा शेड्यूल?
पहले दिन शाम को उनका ठहराव शांत और सीमित गतिविधियों के बीच रहेगा, जिसमें ‘क्वाइट डिनर’ शामिल होगा। अगले दिन सुबह नाश्ते के बाद राष्ट्रपति निवास में विभिन्न औपचारिक कार्यक्रमों और उद्घाटन से जुड़े स्लॉट आरक्षित रखे गए हैं।
अहम माना जा रहा कार्यक्रम
29 अप्रैल को उनका कार्यक्रम काफी अहम माना जा रहा है, जब वे कल्याणी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के जरिए लाहौल की ओर रवाना होकर अटल टनल रोहतांग के सिस्सू पोर्टल का दौरा करेंगी। यहां BRO द्वारा उन्हें मॉडल रूम में विस्तृत प्रस्तुति दी जाएगी। दौरे के दौरान हाई-टी और हल्के नाश्ते का भी प्रावधान रखा गया है- जिसके बाद शाम तक वापसी होगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में 100 पदों पर भर्ती : हर महीने 21 हजार तक मिलेगी सैलरी, एक क्लिक में जानें सब कुछ
दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि
30 अप्रैल को राष्ट्रपति का काफिला शिमला से कांगड़ा जिले के पालमपुर की ओर बढ़ेगा। यहां वे चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उनके चीफ गेस्ट के रूप में आने की पुष्टि की जा चुकी है- जिससे यह कार्यक्रम और भी महत्वपूर्ण हो गया है।
टाइम टेबल पूरा सेट
1 और 2 मई को शिमला में उनके लिए विभिन्न मुलाकातों और आरक्षित समय के स्लॉट रखे गए हैं। इसी दौरान आर्मी ट्रेनिंग कमांड का दौरा भी प्रस्तावित है- जहां वे सेना के प्रशिक्षण ढांचे और गतिविधियों की जानकारी लेंगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पंचायत चुनाव का मास्टर प्लान तैयार: तीन चरणों में मतदान! दो संभावित शेड्यूल का खुलासा.. जानें
क्या है पूरा प्रोटोकॉल?
इस पूरे दौरे में हवाई और सड़क मार्ग दोनों का मिश्रण रहेगा। राष्ट्रपति के साथ उनका आधिकारिक स्टाफ- जिसमें सचिव, सुरक्षा अधिकारी, प्रेस सचिव और अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे भी मौजूद रहेगा। यात्रा के दौरान ‘क्वाइट लंच’, ‘क्वाइट डिनर’ और ऑन-बोर्ड स्नैक्स जैसी व्यवस्थाएं प्रोटोकॉल के तहत रखी गई हैं।
गौर करने वाली बात यह है कि यह दौरा हिमाचल में राष्ट्रपति के ग्रीष्मकालीन प्रवास की पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाता है- जहां मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास उनका प्रमुख ठिकाना होता है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: बेबस मां-बाप का एक ही सवाल...'आखिर हमारी सिया को क्यों मा*रा'? साजिश की जताई आशंका
पिछले साल नहीं आईं राष्ट्रपति
पिछले वर्षों में भी द्रौपदी मुर्मू शिमला और आसपास के इलाकों का दौरा कर चुकी हैं। हालांकि मई 2025 में प्रस्तावित यात्रा को अचानक स्थगित करना पड़ा था, जिसकी वजह पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव था।
