कुल्लू। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मनाली दौरा ऐतिहासिक लिहाज से खास बन गया है। करीब 47 साल बाद कोई राष्ट्रपति मनाली में ठहर रहा है। अपने दौरे के दूसरे दिन बुधवार सुबह राष्ट्रपति मुर्मू लॉन्ग वूलन कोट पहनकर अटल टनल रोहतांग पहुंचीं।
यहां उन्होंने टनल के नॉर्थ पोर्टल पर रुककर फोटो खिंचवाए और सीमा सड़क संगठन (BRO) के अधिकारियों से टनल से जुड़ी जानकारी ली। मनाली की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी के बीच राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।
मनाली की पहाड़ियों पर हो रही बर्फबारी
मनाली की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हो रही है, जिससे मौसम काफी ठंडा हो गया है। बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का अलर्ट भी जारी है। हालांकि सुबह मनाली में बारिश नहीं हुई, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे और मौसम ठंडा बना रहा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : लाखों का चिट्टा बेचने निकला था रोहित, नाके पर पुलिस ने साथी संग किया गिरफ्तार
दोपहर बाद हिडिंबा मंदिर जाएंगी राष्ट्रपति
अटल टनल का दौरा करने के बाद राष्ट्रपति मनाली लौटेंगी। दोपहर करीब 3 बजे वह माता हिडिंबा मंदिर पहुंचेंगी और पूजा-अर्चना कर दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए मंदिर और आसपास के इलाके में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
राष्ट्रपति की सुरक्षा के चलते टनल पर लगी रोक
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए अटल टनल में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। मंगलवार शाम से बुधवार दोपहर बाद तक भारी वाहनों को टनल की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई। वहीं, छोटे वाहनों की आवाजाही भी बुधवार सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रखी गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में दर्दनाक तस्वीर : सड़क बंद, मां की देह लेकर 6 KM चला बेटा; डंडे से बांधकर पहुंचाया घर
राष्ट्रपति के लौटने के बाद सामान्य होगी आवाजाही
राष्ट्रपति के अटल टनल से वापस लौटने के बाद टनल में वाहनों की आवाजाही फिर से सामान्य कर दी जाएगी। प्रशासन और पुलिस ने लोगों से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।
सुबह साढ़े 9 बजे मनाली से निकला काफिला
राष्ट्रपति का काफिला बुधवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे मनाली से अटल टनल के लिए रवाना हुआ। काफिले के गुजरने के बाद पलचान से आगे अटल टनल की तरफ सामान्य वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। इस दौरान केवल आपातकालीन वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी गई।
बेटी भी राष्ट्रपति के साथ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के काफिले को देखने के लिए जगह-जगह लोग सड़क किनारे खड़े रहे। कई जगह राष्ट्रपति ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन भी किया। राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी इतिश्री मुर्मु भी मनाली दौरे पर आई हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: छुट्टी पर घर आए 21 वर्षीय फौजी की बाइक हा**दसे में थमी सांसें; माता-पिता का इकलौता सहारा था
बर्फ से ढकी पहाड़ियों का लिया नजारा
मंगलवार को रोहतांग समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई, जिससे मौसम काफी ठंडा हो गया है। ठंड को देखते हुए राष्ट्रपति ने वूलन कोट पहना। अटल टनल के पास राष्ट्रपति ने बर्फ से ढकी ब्यास कुंड और धुंधी की पहाड़ियों का खूबसूरत नजारा भी देखा।
हिडिंबा मंदिर में करेंगी पूजा, माल रोड भी जाएंगी
दोपहर बाद करीब तीन बजे राष्ट्रपति माता हिडिंबा मंदिर जाएंगी और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेंगी। इसके बाद शाम करीब पांच बजे माल रोड मनाली पर घूमने का कार्यक्रम है। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जगह-जगह पुलिस जवान तैनात हैं।
यह भी पढ़ें : राजा के गढ़ में वीरभद्र सिंह को भूली कांग्रेस, प्रतिभा सिंह का छलका दर्द; बोली-ना पोस्टर- ना मंच पर लिया नाम
अटल टनल से पूरे साल जुड़ा रहता है लाहौल-स्पीति
अटल टनल देश की महत्वपूर्ण सुरंगों में शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 अक्टूबर 2020 को इसका उद्घाटन किया था। करीब 9 किलोमीटर लंबी इस टनल के बनने से लाहौल-स्पीति सालभर देश के दूसरे हिस्सों से जुड़ा रहता है। इसके अलावा सीमा तक जरूरी सामान और रसद पहुंचाना भी पहले के मुकाबले आसान हुआ है।
