#अपराध

October 7, 2026

हिमाचल : लाखों का चिट्टा बेचने निकला था रोहित, नाके पर पुलिस ने साथी संग किया गिरफ्तार

NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

शेयर करें:

himachal Sirmaur news

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस की टीमें जगह-जगह दबिश देकर नशे की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कस रही हैं। इसी कड़ी में जिला सिरमौर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। नाहन में डिटैक्शन सैल की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से पुलिस को ढेर सारा नशा बरामद हुआ है। 

गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला सिरमौर के नाहन से सामने आया है। यहां पर पुलिस नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में दर्दनाक तस्वीर : सड़क बंद, मां की देह लेकर 6 KM चला बेटा; डंडे से बांधकर पहुंचाया घर

 

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों युवक ददाहू और आसपास के इलाकों में कथित तौर पर चिट्टा यानी हेरोइन बेचने का काम करते हैं। सूचना यह भी मिली कि दोनों एक गाड़ी में कालाअम्ब की तरफ से ददाहू जा रहे हैं।

 

2 smugglers arrested with heroin

गाड़ी रोककर ली गई तलाशी

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और बताए गए वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को दोनों आरोपियों के कब्जे से 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। चिट्टा मिलते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में मौसम का डबल अटैक: ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, 10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

चिट्टे के साथ 1000 रुपये भी मिले

पुलिस ने आरोपियों के पास से चिट्टे के अलावा एक हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशे की खेप कहां से लेकर आए थे और इसे आगे किसे बेचने की तैयारी थी। आरोपियों की पहचान ददाहू निवासी रोहित परमार और निकुंज कुमार उर्फ भानु के रूप में हुई है।

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

SP सिरमौर NS नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना नाहन में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख