सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में महिलाएं इन दिनों करवाचौथ की शॉपिंग करने में जुटी हुई हैं। इसी बीच सिरमौर जिले से एक चिंताजनक और चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर करवाचौथ की शॉपिंग करने गई एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है।
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता
पत्नी के लापता हो जाने से उसके परिजन काफी परेशान हैं। पत्नी की तलाश में पति दर-दर भटक रहा है। लापता महिला के परिजन उसके सही-सलामत घर लौटने की कामना कर रहे हैं। परिजनों ने जनता और पुलिस से महिला को ढूंढने में मदद करने की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : अंतिम संस्कार से वापस घर लौट रही थी महिला, रास्ते में गाड़ी की पिकअप से हुई टक्कर
तीन दिन से लापता
लापता महिला के पति दिनेश कुमार ने पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत शिलाई पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। दिनेश ने बताया कि वो उपमंडल शिलाई के घुण्डवी गांव का रहने वाला है। उसकी पत्नी निशा देवी (32) बीते तीन दिन से लापता है।
शॉपिंग करने गई थी बाजार
उसने बताया कि निशा बीती 6 अक्टूबर को सुबह करीब 8 बजे नैनीधार बाजार में करवाचौथ की शॉपिंग करने गई थी। मगर देर रात तक वो घर नहीं लौटी। ऐसे में परिजनों को चिंता होने लगी तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क पर चिट्टे की खेप लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस से हुआ सामना- पहुंचा जेल
नहीं लौटी वापस घर
परिजनों ने अपने स्तर पर निशा को हर जगह ढूंढा। आसपड़ोस के लोगों, रिश्तेदारों व जान-पहचान वालों के यहां निशा के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी को निशा के बारे में कुछ पता नहीं था। निशा के अचानक लापता हो जाने से पूरा परिवार बेहद परेशान है।
फोन भी आ रहा SWITCH OFF
दिनेश ने बताया कि निशा के लापता होने के बाद से उसका फोन भी बंद आ रहा है। उन्होंने कई बार निशा को फोन करने की कोशिश की, लेकिन उसका नंबर लगातार तीन दिन से ऑफ आ रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश-बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, आगे कैसा रहेगा मौसम- यहां जानें अपडेट
तीन बच्चों की मां है निशा
दिनेश ने बताया कि पिछले तीन दिन से वो निशा को ढूंढ रहे हैं, लेकिन उसके बारे में कहीं से कुछ पता नहीं चल पा रहा है। निशा के लापता हो जाने से उसके तीनों बच्चे भी परेशान हैं। मां के बिना बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : करवाचौथ से एक दिन पहले परिवार ने खोई जवान बेटी, अस्पताल में समय पर नहीं मिला इलाज
इंतजार कर रहे परिजन
निशा के लापता हो जाने से पूरा परिवार परेशान है। जब से निशा लापता हुई है- तब से परिवार के किसी सदस्य ने ठीक से खाना नहीं खाया है। पूरा परिवार निशा के सही-सलामत घर लौटने की प्रार्थना कर रहा है।
निशा को ढूंढने में करें मदद
परिजनों ने अब थक-हार कर सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से मदद की अपील की है। निशा के परिजनों ने सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर साझा की है। साथ ही लोगों से ये अनुरोध किया गया है कि यदि कोई भी निशा को कहीं देखे तो उसे रोककर किसी सुरक्षित स्थान पर बैठाए और नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचित करें। इसके अलावा परिजनों ने अपने फोन नंबर भी शेयर किए हैं। अगर किसी को निशा के बारे में कोई सूचना मिलती है तो वो निशा के पति दिनेश कुमार के नंबर 9805801019 पर तुंरंत सूचित करे।
