#विविध

October 26, 2026

हिमाचल कांग्रेस नेता ने उड़ाया BJP विधायक सत्ती की बीमारी का मजाक, डिप्टी CM ने भी लगाए ठहाके

सत्ती का नाम लिए बिना रायजादा ने कही आपत्तिजनक बात

शेयर करें:

Himachal Pradesh Una News

ऊना। बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की PM नरेंद्र मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद चल ही रहा था कि अब हिमाचल प्रदेश के ऊना से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा का भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती की बीमारी का मजाक उड़ाते हुए एक वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे लेकर अब कांग्रेस नेता पर सवाल उठ रहे हैं।

मुकेश अग्निहोत्री समेत कई नेता बैठे थे साथ

जानकारी के मुताबिक, ऊना में डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री, विधायक राकेश कालिया और पूर्व विधायक सतपाल रायजादा समेत कांग्रेस के कई नेता आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान ऊना सदर से भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती के स्वास्थ्य को लेकर बात होने लगी।

 

यह भी पढें : हिमाचल : घर से निकला 36 वर्षीय व्यक्ति लापता, फोन भी बंद- परिवार ने लगाई मदद की गुहार

सत्ती का नाम लिए बिना रायजादा ने कही आपत्तिजनक बात

 

बातचीत के दौरान पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने सत्ती का नाम लिए बिना कहा, ऑपरेशन गलत जगह करा लिया, मुंह का कराना चाहिए था। इस बात के बाद वहां मौजूद नेता हंसते हुए नजर आए। मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों के फोन में यह बातचीत रिकॉर्ड हो गई, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उठे सवाल

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग कांग्रेस नेता की इस टिप्पणी पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि जब पहले रायजादा बीमार हुए थे, तब सतपाल सिंह सत्ती उनसे मिलने PGI पहुंचे थे। हालांकि, रायजादा के समर्थकों का कहना है कि जब सत्ती सड़क हादसे में घायल हुए थे, तब रायजादा भी उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे।

 

यह भी पढें : हिमाचल : पहाड़ों पर बर्फबारी से बदला मौसम, माइनस में पहुंचा पारा; दो दिन फिर बरसेंगे बादल

भाजपा नेता राजेश ठाकुर ने जताई नाराजगी

गगरेट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और मौजूदा प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी इस मामले पर नाराजगी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ऊना सदर से विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल सिंह सत्ती के खिलाफ कांग्रेस नेता की ओर से की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की वह कड़ी निंदा करते हैं।

बोले- राजनीति में मतभेद ठीक, लेकिन भाषा की मर्यादा जरूरी

राजेश ठाकुर ने कहा कि राजनीतिक विचारधाराओं में मतभेद होना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखना और वरिष्ठ नेताओं के सम्मान का ध्यान रखना भी जरूरी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 3 लाख महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानिए सुक्खू सरकार कब खाते में डालेगी पैसे

बीमारी की वजह से सत्ती का चंडीगढ़ में हुआ ऑपरेशन

बताया जा रहा है कि हिमाचल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती को पाइल्स की समस्या है। इसी के चलते हाल ही में चंडीगढ़ में उनका ऑपरेशन हुआ था। कुछ दिन अस्पताल में रहने के बाद वह अब घर लौट चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू साहब यहां भी देख लो... दो साल से एक कमरे में पढ़ रहे 49 बच्चे, कब मिलेगा नया भवन?

 

सत्ती का हाल जानने उनके घर पहुंचे थे मुकेश अग्निहोत्रीऑपरेशन के बाद सत्ती के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए नेता और लोग लगातार उनके घर पहुंच रहे हैं। कुछ दिन पहले हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री भी उनके घर पहुंचे थे और उनका कुशलक्षेम जाना था।

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई बातचीत से शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि रविवार को ऊना के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कांग्रेस नेताओं और विधायकों की बैठक हुई थी। इसी दौरान डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की मौजूदगी में सत्ती के स्वास्थ्य को लेकर बातचीत हुई और पूर्व विधायक सतपाल रायजादा की यह टिप्पणी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। अब इसी वीडियो के वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख