#विविध

October 27, 2026

हिमाचल : सुबह से फाइल मांगती रही महिला- नायब तहसीलदार लेते रहे चाय-बिस्कुट के मजे, वीडियो में खुली पोल

पांच साल बाद रिकवरी की बात पर महिला ने उठाए सवाल

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भौरंज में एक महिला और नायब तहसीलदार के बीच फाइल को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। महिला सुबह से अपनी फाइल लेने के लिए कार्यालय के चक्कर काटती रही, लेकिन उसकी फाइल नहीं दी गई। महिला के मुताबिक, जब वह फाइल के बारे में पूछती रही तो नायब तहसीलदार चाय की चुस्कियां लेते और बिस्कुट खाते रहे। परेशान होकर महिला ने मौके का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। 

वीडियो सोशल मीडिया पर डाला तो दो मिनट में मिल गई फाइल

महिला किरण परमार ने आरोप लगाया कि उसने करीब एक सप्ताह पहले फाइल के लिए आवेदन किया था। वह सुबह नायब तहसीलदार के कार्यालय पहुंची और काफी देर तक इंतजार करती रही। दोपहर करीब 12 बजे दोबारा जाने पर उसे बताया गया कि उसकी एक फाइल गुम हो गई है। महिला के मुताबिक, जब वह तीसरी बार फाइल लेने पहुंची तो उसे कहा गया कि फाइल नहीं मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान: अब इन्हें भी घर निर्माण को मिलेंगे 3 लाख, शुरू की वाल्मीकि आवास योजना

 

महिला ने बताया कि इसके बाद उसने मौके का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। उसका आरोप है कि वीडियो डालने के महज दो मिनट बाद ही उसकी फाइल उसे सौंप दी गई।

महिला का आरोप- अब मिल रही हैं धमकियां

किरण परमार का आरोप है कि वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के बाद अब उसे धमकियां भी मिल रही हैं। महिला ने कहा कि वह मामले को लेकर परेशान है और अब कोर्ट का रुख करने की तैयारी कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस में नए चेहरों पर दांव की तैयारी! विक्रमादित्य सिंह के बयान से टिकट की जंग के संकेत

2021 में हुआ था मकान और जमीन का मूल्यांकन

महिला ने बताया कि साल 2021 में उनके मकान की वैल्यूएशन की गई थी। उनके घर के दो हिस्सों का मूल्यांकन हुआ था। इसके बाद उनके खाते में पहले करीब 4.38 लाख रुपये और फिर कुल करीब 7.64 लाख रुपये दिए गए थे।

2022 में ज्यादा मुआवजा देने का नोटिस

महिला के अनुसार, साल 2022 में उन्हें नोटिस भेजकर कहा गया कि उन्हें तय रकम से ज्यादा मुआवजा दिया गया है। महिला का कहना है कि उन्हें तीन नोटिस मिले थे। इसके बाद एनएचआई की ओर से रिकवरी की बात कही गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल का ये गांव है नशे से कोसों दूर, देवता के आदेश पर बीड़ी-सिगरेट और गुटखे की भी ‘नो एंट्री’

 

महिला का आरोप है कि इस पूरे मामले में उनके भाई के साथ भी विवाद खड़ा हो गया और उन्हें कहा गया कि उनके पैसे भी एनएचआई को वापस करने हैं। महिला ने कहा कि अब वह इस मामले को कोर्ट में ले जा रही हैं।

पांच साल बाद रिकवरी की बात पर महिला ने उठाए सवाल

महिला का कहना है कि अगर रकम की रिकवरी करनी थी तो बीच में उन्हें कोई रिकवरी नोटिस क्यों नहीं दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि करीब पांच साल बाद अब अचानक रिकवरी की बात क्यों की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : जयराम ठाकुर का दावा: 2027 के चुनावों में युवाओं को देंगे मौका ! सीएम सुक्खू को बताया 'लोनप्रिय' नेता

नायब तहसीलदार को एनएचएआई ने किया है नियुक्त

जानकारी के मुताबिक, भौरंज में तैनात नायब तहसीलदार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की ओर से जमीन से जुड़े मामलों के लिए नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि वह पहले सरकारी सेवा से रिटायर हो चुके हैं और एनएचएआई की ओर से जमीन अधिग्रहण से जुड़े मामलों को देखने के लिए उन्हें रखा गया है।

SDM बोले- हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़ा है मामला

भौरंज के एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो का मामला नेशनल हाईवे-70 के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि महिला के पति का घर और जमीन हाईवे के लिए अधिग्रहित की गई थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस नेता ने उड़ाया BJP विधायक सत्ती की बीमारी का मजाक, डिप्टी CM ने भी लगाए ठहाके

 

SDM के मुताबिक, जमीन अधिग्रहण के दौरान महिला के पति को अधिक मुआवजा दिए जाने का मामला सामने आया है। इसी को लेकर रिकवरी से संबंधित केस चल रहा है। उन्होंने कहा कि मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है और संबंधित फाइल आगे भेजी गई है।

SDM ने दिए मामले की जांच के आदेश

SDM शशिपाल शर्मा ने कहा कि वायरल वीडियो के बाद पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला ने जमीन से जुड़ी नकलें और फाइलें जल्द देने की मांग की थी। उसे 7 से 11 नवंबर के बीच की तारीख दी गई थी।

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू का बड़ा फैसला: घर निर्माण को मिलेंगे 3 लाख रुपए, वाल्मीकि आवास योजना का किया आगाज

 

SDM ने कहा कि महिला शायद इस मामले को कोर्ट में चुनौती देना चाहती थी, इसलिए वह जल्द से जल्द फाइलें लेना चाहती थी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख