ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां अंब थाना क्षेत्र के अप्पर अंदौरा गांव का रहने वाला एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक के ऐसे अचानक लापता हो जाने से उसका परिवार बेहद परेशान है।

युवक हुआ लापता

बताया जा रहा है कि युवक पिछले करीब तीन दिन से लापता है। उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है। बेटे के लापता होने से परिजन काफी घबराए हुए हैं। बेटे की तलाश में परिजन दर-दर भटक रहे हैं और उसके सही-सलामत मिलने की कामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मंदिर के रास्ते में दिखे एक साथ पांच बड़े-बड़े अजगर, लोगों में फैली दहशत

दोस्तों के साथ गया था मंदीप

लापता युवक के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट अंब पुलिस पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। परिजनों ने बताया कि मंदीप सिंह बीती 16 मार्च से घर से लापता है। उसने कहा था कि वो अपने कुछ दोस्तों के साथ अंब-गगरेट रोड पर स्वां नदी के पास बन रहे नए पुल के पास स्थित एक अहाते में खाना खाने के लिए जा रहा है।

आखिरी बारि कब और कहां दिखा?

मंदीप को आखिरी बार बीती 16 मार्च को रात करीब 10 बजे अहाते में ही देखा गया था। बताया जा रहा है कि फिर मंदीप के दोस्त उसे मोटरसाइकिल पर घर से कुछ दूरी पर छोड़ गए थे। मगर यहां से वो कहां गया- किसी को कुछ नहीं पता।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कार से सामान निकाल रहा था पटवारी, तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा- हुई मौ*त

फोन भी आ रहा बंद

परिवार ने बताया कि उसका फोन भी लगातार बंद आ रहा है। ऐसे में वो उससे संपर्क भी नहीं कर पा रहे हैं। परिजनों ने पुलिस ने बेटे को जल्द से जल्द सही-सलामत ढूंढने की गुहार लगाई है।

 

कहीं नहीं जाता था बिना बताए

परिजनों ने बताया कि मनदीप कभी किसी से बिना बताए कहीं नहीं जाता था। इसलिए यह घटना उन्हें और ज्यादा असामान्य लग रही है। परिवार मनदीप की तलाश में दर-दर भटक रहा है। उधर, पुलिस ने भी मामले को प्राथमिकता पर लेते हुए जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के कांग्रेस नेता को भेजा तिहाड़ जेल, PM मोदी से जुड़ा है मामला

जांच में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी के अनुसार, मनदीप की खोज के लिए आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है और CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि किसी सुराग तक पहुंचा जा सके। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पुलिस वाले ही निकले नशा तस्कर...LSD मामले में चार निलंबित, जांच में हुए कई बड़े खुलासे

मनदीप को ढूंढने में करें मदद

मनदीप के परिजनों ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि अगर किसी को मनदीप के बारे में कोई जानकारी हो या उन्होंने उसे कहीं देखा हो, तो कृपया थाने से संपर्क करें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें