#हादसा

March 19, 2026

हिमाचल : कार से सामान निकाल रहा था पटवारी, तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा- हुई मौ*त

ड्यूटी से घर लौट रहा था पटवारी, पहुंची देह

शेयर करें:

patwari virender singh road truck sirmaur himachal police

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे एक पटवारी की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही जान चली गई।

पटवारी की दर्दनाक मौत

यह हादसा इतना अचानक और भयावह था कि जिसने भी सुना, वह स्तब्ध रह गया। पटवारी की अचानक हुई मौत के बाद पूरे परिवार गहरे सदमे है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के लिए अगले 48 घंटे भारी : बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, तूफान के साथ बरसेंगे बादल

ड्यूटी से जा रहे थे घर

मिली जानकारी के अनुसार, सिरमौर के कोडगा चांदनी गांव के निवासी 40 वर्षीय वीरेंद्र सिंह धौलाकुआं क्षेत्र में पटवारी के रूप में कार्यरत थे। बुधवार की शाम रोज की तरह वह अपना काम खत्म कर घर की ओर निकल पड़े थे। 

कार से निकाल रहे थे सामान

शाम करीब साढ़े सात से आठ बजे के बीच वह धौलाकुआं के पास पहुंचे और सड़क किनारे अपनी कार रोक दी। बताया जा रहा है कि वह गाड़ी की डिग्गी खोलकर उसमें रखा सामान निकाल रहे थे।

यह भी पढ़ें : रील बनाई तो होगी कार्रवाई : ओशीन शर्मा विवाद के बाद सरकार ने बनाई नई गाइडलाइन

तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

इसी दौरान पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सीधा वीरेंद्र सिंह को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

SIRMAUR PATWARI ACCIDENT

मौके पर ही तोड़ा दम

हादसे के बाद कुछ पल के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए घायल वीरेंद्र सिंह को अपनी गाड़ियों में डालकर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : विपक्ष ने CM सुक्खू को बताया 'झूठा', नोटिस देने के लिए कसी कमर- जानें पूरा मामला

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

यह खबर जैसे ही उनके गांव और परिवार तक पहुंची, घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र सिंह अपने कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव और मिलनसार व्यवहार के लिए जाने जाते थे। उनके अचानक निधन से न केवल परिवार बल्कि प्रशासनिक और स्थानीय स्तर पर भी गहरा सदमा पहुंचा है।

ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने संबंधित ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। SP सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि हादसे के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़े तीन युवक, राजस्थान से आए थे चरस की डील करने- पहुंचे जेल

लोगों की प्रशासन से अपील

इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खासकर राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें। सड़क किनारे रुकते समय भी सावधानी जरूरी है, क्योंकि एक छोटी सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है।

पूरे इलाके में माहौल गमगीन

फिलहाल, सिरमौर में इस हादसे के बाद गमगीन माहौल है। हर कोई यही कह रहा है कि काश थोड़ी सी सावधानी बरती जाती- तो एक परिवार का सहारा यूं अचानक नहीं छिनता।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख