#विविध
October 29, 2026
हिमाचल वालों के लिए दिवाली का तोहफा, घर पहुंचाने के लिए HRTC चलाएगा 266 अतिरिक्त बसें
दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से चलेंगी इतनी बसें
शेयर करें:

शिमला। दिवाली पर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहार के दौरान बसों में भीड़ और सीटों की परेशानी से बचाने के लिए HRTC ने खास इंतजाम किए हैं। निगम 6 और 7 नवंबर को दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से हिमाचल के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए 266 स्पेशल बसें चलाएगा। इससे दूसरे राज्यों में नौकरी करने वाले लोग दिवाली से पहले आसानी से अपने घर पहुंच सकेंगे।
हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि 6 नवंबर को 134 और 7 नवंबर को 132 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को बसों के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े और वे आसानी से अपने घर पहुंच सकें, इसके लिए यह व्यवस्था की गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: सेना के लिए ड्रोन बनाने वाला छात्र हॉस्टल से गिरा, क्या फेक है 3.50 करोड़ की ग्रांट; उठे सवाल
HRTC की ओर से दोनों दिनों के लिए अलग-अलग बसों की व्यवस्था की गई है। दिल्ली से कुल 91, चंडीगढ़ से 132 और बद्दी से 43 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
यह भी पढ़ें : WPL 2027 में खेलेंगी हिमाचल की तीन बेटियां, 30 लाख में खरीदी सुषमा वर्मा; दो को नहीं मिला मौका
इन अतिरिक्त बसों से हिमाचल के अलग-अलग क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। खासकर दूसरे राज्यों में नौकरी करने वाले लोगों के लिए घर पहुंचना आसान होगा।
दिवाली के दिन यानी 8 नवंबर को शाम 5 बजे से 9 नवंबर की सुबह 8 बजे तक HRTC की सभी स्थानीय बस सेवाएं बंद रहेंगी। ऐसे में जिन लोगों को इस दौरान कहीं आना-जाना है, उन्हें पहले से अपनी यात्रा की योजना बनानी होगी। आखिरी समय पर परेशानी से बचने के लिए बसों के समय की जानकारी लेना बेहतर रहेगा।
यह भी पढ़ें : मंत्री विक्रमादित्य सिंह होंगे 'अगले मुख्यमंत्री', बयान पर मचा सियासी घमासान, सुक्खू खेमे ने जताई आपत्ति
स्थानीय बस सेवाएं बंद रहने के बावजूद लंबी दूरी के यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए निगम ने विशेष व्यवस्था की है। 8 नवंबर की शाम दिल्ली से शिमला, धर्मशाला, कुल्लू, मंडी और चंबा जैसे प्रमुख स्थानों के लिए आने-जाने हेतु एक-एक बस सेवा चलाई जाएगी। इससे दिवाली के दिन इन रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
HRTC ने यात्रियों को बसों की बुकिंग और समय से जुड़ी जानकारी के लिए निगम की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी है। त्योहार के दौरान बसों में भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपनी यात्रा की तैयारी कर लें, ताकि दिवाली पर घर पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।