मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट करती हैं। बहुत बार ऐसा होता है कि उनके विवादित बयानों के कारण उन्हें कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है।

कंगना के खिलाफ DGP को शिकायत

ताजा मामले में भी ऐसा ही कुछ हुआ है। इस बार कंगना रनौत की कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को लेकर की गई सोशल मीडिया टिप्पणी पर हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) के समक्ष आपराधिक शिकायत दर्ज करवाई गई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में मौसम का यू-टर्न : आज 5 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

FIR की उठी मांग

दरअसल, हाल ही में रिलीज हुई सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) को लेकर कंगना के सोशल मीडिया अकाउंट पर गई पोस्ट पर शिकायतकर्ता ने कंगना के खिलाफ FIR दर्ज करने के साथ ही उनके सोशल मीडिया पोस्ट की साइबर फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, यह शिकायत कैप्टन अतुल शर्मा की ओर से दर्ज करवाई गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि कंगना ने बीती 10 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की थी- जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, संजय गांधी और राजीव गांधी की मौतों को लेकर आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान दिए गए।

 

यह भी पढ़ें : सत्र से पहले CM सुक्खू ने बुलाई कैबिनेट बैठक : आज बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

 

शिकायत के अनुसार, इन घटनाओं को सोनिया गांधी और मेनका गांधी से जुड़े राजनीतिक घटनाक्रमों के साथ जोड़कर पेश किया गया- जिससे समाज में तनाव और विभिन्न वर्गों के बीच मतभेद बढ़ने की आशंका जताई गई है। 

क्या कंगना पर होगी FIR?

कैप्टन अतुल शर्मा ने BNS 2023 की धारा 196, 197, 353 और 173 के तहत केस दर्ज करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने पुलिस से संबंधित पोस्ट की प्रमाणिकता की पुष्टि करने और साइबर फॉरेंसिक जांच करवाने का आग्रह किया है। फिलहाल, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: शादीशुदा प्रेमिका के घर में घुसा पंजाबी युवक, तान दी पि**स्टल; बोला- मेरे साथ चल- नहीं तो..

कैसे शुरू हुआ विवाद?

दरअसल, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) बीती 10 नवंबर को रिलीज हुई थी। इसी दिन कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए गांधी परिवार के इतिहास और सोनिया गांधी के परिवार में प्रवेश के बाद से कांग्रेस में उनके राजनीतिक प्रभाव तक पर सवाल उठाए थे। उन्होंने इंदिरा, संजय और राजीव गांधी की मौतों का जिक्र करते हुए घटनाओं को सोनिया गांधी के परिवार में जुड़ने के समय पर टिप्पणी की थी।

गांधी परिवार का हिस्सा कैसे बनीं सोनिया?

कंगना ने कहा कि उन्होंने अपनी फिल्म इमरजेंसी के लिए भारतीय राजनीति और गांधी परिवार पर काफी शोध किया था। मगर उन्हें ये बात कभी भी समझ नहीं आई कि सोनिया गांधी गांधी परिवार का हिस्सा कैसे बनीं और बाद में परिवार की प्रमुख राजनीतिक हस्ती कैसे बन गईं।

 

यह भी पढ़ें : गजब..हिमाचल में यहां हुई 500 के नोटों की बारिश ! अचानक जमीन पर गिरने लगे पैसे; जानें पूरा वाक्या...

 

कंगना ने इंदिरा गांधी,संजय गांधी और राजीव गांधी की मौतों का जिक्र करते हुए घटनाओं के क्रम को 'बहुत ज्यादा संयोग' बताया। इतना ही नहीं उन्होंने सोनिया गांधी के लिए 'रहस्यमयी विदेशी नागरिक' जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया।

 

यह भी पढ़ें : बारात की गाड़ी खाई में गिरी, दो लोगों की मौ**त के बाद भी नहीं जागा मंत्री विक्रमादित्य का विभाग

 

उन्होंने सोनिया गांधी के गांधी परिवार में आने और बाद में परिवार की प्रमुख राजनीतिक उत्तराधिकारी बनने का जिक्र किया। साथ ही इंदिरा गांधी, संजय गांधी और राजीव गांधी की मौतों को कई संयोग बताते हुए सवाल उठाए। उन्होंने सोनिया गांधी पर विदेशी एजेंडे को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया.

कोई आपसे प्यार क्यों करेगा?

इस स्टोरी में कंगना ने NVIDIA विवाद का जिक्र करते हुए एक मीम साझा किया। जिसमें लिखा है कि- कोई आपसे प्यार क्यों करेगा? यह स्टोरी व्यंग्यात्मक अंदाज में है। इसमें उन्होंने कोई अलग राजनीतिक आरोप या विस्तृत स्पष्टीकरण नहीं दिया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादी से लौट रहे दो जवानों की कार खड्ड में गिरी, एक की मौ*त- दूसरे की हालत नाजुक

मेनका गांधी को क्यों किया अलग?

कंगना ने सोनिया गांधी की किताब के एक अंश का स्क्रीनशॉट साझा किया। इस अंश में संयुक्त परिवार में मेनका गांधी के व्यवहार, उनकी आदतों और संजय गांधी तथा राजीव गांधी के बीच रिश्तों में आई कड़वाहट का जिक्र है।

 

यह भी पढ़ें : सुंदर ठाकुर को जयराम की सलाह- मंत्री बनाने के नाम पर पीछे-पीछे घुमा रहे CM सुक्खू, बचाएं अपनी इज्जत

 

इस पर कंगना ने लिखा कि संजय गांधी की मौत के बाद उनकी पत्नी मेनका गांधी और बेटे वरुण गांधी को घर से बाहर कर दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर मेनका को परिवार से अलग क्यों किया गया और इसके बाद गांधी परिवार में हुई घटनाओं को लेकर भी संदेह जताया।

राजीव गांधी और सोनिया की मुलाकात

इसके अलावा कंगना ने पुराने वीडियो का जिक्र करते हुए लिखा कि वीडियो के अंत में परिवार के सभी लोग वहां से चले जाते हैं, लेकिन मेनका गांधी वहीं बैठी रह जाती हैं। कंगना के मुताबिक, वह इंदिरा गांधी की तरफ इस उम्मीद से देखती हैं कि शायद उन्हें कोई सांत्वना या स्नेह मिले, लेकिन ऐसा नहीं होता।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शोरूम के पास नशे की डील करने आए थे दो यार, पुलिस ने लाखों के चिट्टे संग किए गिरफ्तार

 

इसके बाद कंगना ने राजीव गांधी और सोनिया गांधी की मुलाकात, संजय गांधी की मौत, मेनका गांधी को घर से निकाले जाने और बाद में इंदिरा गांधी तथा राजीव गांधी की हत्या का जिक्र करते हुए सोनिया गांधी के सत्ता में शीर्ष तक पहुंचने पर सवाल उठाए। इसी स्टोरी में उन्होंने X पर मौजूद एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है।