#विविध
November 11, 2026
यह पुस्तक सिर्फ राजनीतिक घटनाओं तक सीमित नहीं

शिमला। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के राजनीतिक जीवन का एक ऐसा दौर भी रहा है, जब प्रधानमंत्री बनने की संभावना होने के बावजूद उन्होंने यह पद स्वीकार नहीं किया। वर्ष 2004 का यह फैसला एक बार फिर चर्चा में है। हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोनिया गांधी की नई पुस्तक खरीदने के बाद उनके इस निर्णय को उल्लेखनीय बताया है।
दिल्ली में 'Belonging: A Journey of Love' खरीदने के बाद विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी ने पहली बार अपने जीवन की घटनाओं और अनुभवों को खुद लिखकर लोगों के सामने रखा है।
यह भी पढ़ें : सुंदर ठाकुर को जयराम की सलाह- मंत्री बनाने के नाम पर पीछे-पीछे घुमा रहे CM सुक्खू, बचाएं अपनी इज्जत
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि, किसी व्यक्ति के जीवन को उसकी अपनी नजर से जानना अलग अनुभव होता है। उनका मानना है कि इस किताब के जरिए पाठकों को सोनिया गांधी के जीवन के उन पहलुओं को जानने का मौका मिलेगा, जो अब तक सार्वजनिक चर्चा में कम रहे हैं।
बकौल विक्रमादित्य सिंह, यह पुस्तक सिर्फ राजनीतिक घटनाओं तक सीमित नहीं है। इसमें सोनिया गांधी के इटली में बिताए बचपन, भारत आने, राजीव गांधी से विवाह और गांधी परिवार के साथ बिताए समय से जुड़े अनुभव शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : जेल से बाहर आते ही फिर लड़की को परेशान करने लगा युवक, घर में घुसा- मां ने DC से मांगी मदद
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ उनके पारिवारिक जीवन और भारतीय राजनीति में आने के सफर को भी इसमें जगह मिली है।
मंत्री ने युवा पीढ़ी को भी यह पुस्तक पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि देश के राजनीतिक और सामाजिक इतिहास को समझने के लिए उन लोगों के व्यक्तिगत अनुभवों को जानना जरूरी है, जिन्होंने महत्वपूर्ण दौर में अपनी भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादी से लौट रहे दो जवानों की कार खड्ड में गिरी, एक की मौ*त- दूसरे की हालत नाजुक
विक्रमादित्य ने स्वयं भी किताब पढ़कर इससे सीख लेने की बात कही। विदित हो सोनिया गांधी की यह पुस्तक बीते कल 10 नवंबर 2026 को प्रकाशित हुई है। इसे उनके निजी जीवन, परिवार और अनुभवों पर आधारित संस्मरण के रूप में प्रस्तुत किया गया है।