#विविध
November 12, 2026
धर्मशाला में 16 से 21 नवंबर तक चलेगा शीतकालीन सत्र, पुलिस प्रशासन ने कसी कमर

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश की शीतकालीन राजधानी धर्मशाला का तपोवन परिसर 16 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक एक तरफ तीखे सियासी घमासान का गवाह बनेगा, तो दूसरी तरफ अभेद्य सुरक्षा किले में नज़र आएगा। 14वीं विधानसभा का 13वां और 6 दिवसीय विधानसभा शीतकालीन सत्र का आगाज 16 नवंबर से होगा जो आगामी 21 नवंबर 2026 तक चलेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार सदन की कार्यवाही बेहद हंगामेदार रहने के आसार है, क्योंकि विधायकों ने सरकार से जवाब मांगने के लिए 413 सवालों की झड़ी लगा दी है। इसके साथ ही विपक्षी दल भाजपा ने 22 विशेष नोटिस देकर सुक्खू सरकार को सदन के भीतर घेरने की पूरी रणनीति बनाने की तैयारी कर ली है।
यह भी पढ़ें : हर हिमाचली पर सवा लाख का कर्ज..! 75 लाख जनसंख्या वाले राज्य पर 1 लाख करोड़ का कर्जा कैसे?
विधानसभा सचिवालय की ओर से विधायकों के सवालों को अंतिम रूप दिए जाने के बाद अब संबंधित विभागों ने इनके जवाब तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। विभागीय अधिकारियों को सदन में पूछे जाने वाले सवालों के तथ्यात्मक और विस्तृत जवाब तैयार करने के निर्देश दिए गए हैंए ताकि सत्र के दौरान विधायकों को जानकारी उपलब्ध करवाने में किसी तरह की देरी न हो।
धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर पुलिस और प्रशासन ने भी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। धर्मशाला और उसके आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। सत्र के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कांगड़ा पुलिस ने पूरे शहर को अलग सेक्टर में बांट कर ज़मीन से लेकर आसमान तक कड़ा पहरा बिठा दिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादी से लौट रहे दो जवानों की कार खड्ड में गिरी, एक की मौ*त- दूसरे की हालत नाजुक
विधानसभा सचिवालय के कार्यक्रम के अनुसार सत्र 16 नवंबर को दोपहर 2 बजे शुरू होगा। जनता के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के लिए शनिवार 21 नवंबर को भी कार्यवाही चलेगी, जबकि 19 नवंबर का दिन गैर सरकारी सदस्यों के कामकाज के लिए तय किया गया है। इस तरह से सदन की कार्यवाही छह दिन तक चलेगी, जिसमें जनता के मुद्दे सदन में रखे जाएंगे।
यह भी पढ़ें : सुंदर ठाकुर को जयराम की सलाह- मंत्री बनाने के नाम पर पीछे-पीछे घुमा रहे CM सुक्खू, बचाएं अपनी इज्जत
सेक्टर वाइस तैनाती . पूरे धर्मशाला और तपोवन क्षेत्र को अलग .अलग सुरक्षा सेक्टरों में बांटा गया हैए जिसकी कमान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हाथों में होंगी। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों और तपोवन के आसपास ड्रोन के ज़रिये भी पल.पल की निगरानी की जाएगी। जोरावर स्टेडियम के पास मुख्य नाका लगाया जाएगा और बिना वैध पास के किसी भी वाहन या व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान अपनी मांगो को लेकर पहुंचने वाले संगठनों के लिए पुलिस और प्रशासन ने जोरावर और दाढ़ी मैदान में स्थान तय किये हैं। इन लोगों को यहां से आगे जाने की अनुमती नहीं होगी। इतना ही नहीं मांगों के लिए भारी संख्या में संगठनों और लोगों के आने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान भी बनाया है, ताकि आम जनता को परेशान का सामना ना करना पड़े।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : शोरूम के पास नशे की डील करने आए थे दो यार, पुलिस ने लाखों के चिट्टे संग किए गिरफ्तार
विपक्ष के तीखे तेवरों के बीच सत्ता पक्ष ने अपनी पूरी तयारी कर ली हैं। सभी विभागों से जानकारी जुटाई जा रही है ताकि सदन में विपक्ष के हर सवाल का करारा जवाब दिया जा सके। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपक्ष से अपील की है की वे प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़ी सार्थक चर्चा में सरकार का सहयोग करे। सीएम सुक्खू ने साफ कहा है कि वॉकआउट के ट्रंेड को बंद करें। विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया जाएगा।