सोलन। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम, HRTC ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ यात्रियों की सेवा तक सीमित नहीं है। HRTC अपने कर्मचारियों को परिवार की तरह सम्मान देता है। एक युवा परिचालक की मौत के बाद HRTC ने कुछ किया- जिसने हर किसी की भावुक कर दिया।

HRTC कंडक्टर का निधन

दरअसल, शुक्रवार सुबह सोलन में तैनात युवा कंडक्टर अनिल का आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, अनिल रोज की तरह घर से सुबह करने के लिए निकला था। इसी दौरान अचानक उसे दिल का दौरा पड़ गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सगे नशेड़ी भाई महिलाओं से करते हैं गंदी हरकतें, परेशान गांव वाले पहुंचे थाने

सैर करने निकला था घर से

आसपास मौजूद लोगों ने बिना देरी किए उसे अस्पताल पहुंचाया। मगर डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बावजूद अनिल नहीं बच सका। इस दुखद खबर के फैलते ही सोलन डिपो सहित पूरे HRTC परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

HRTC ने ऐसे दी अंतिम विदाई

अनिल का पैतृक गांव नालटी, उपमंडल पालमपुर में स्थित है। ऐसे में निगम प्रबंधन ने संवेदनशीलता और मानवीय जिम्मेदारी निभाते हुए उनके पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक गांव तक पहुंचाने के लिए विशेष बस की व्यवस्था की।

यह भी पढ़ें : आपदा में मां-बाप खो चुकी मासूम निकिता को सुक्खू सरकार ने दी बड़ी राहत- 21 लाख की FD सौंपी

नायक की तरह दिया सम्मान

दोपहर बाद जब यह बस सोलन से रवाना हुई, तो माहौल बेहद भावुक था। साथी चालक-परिचालक अपने युवा साथी को अंतिम यात्रा पर विदा करने पहुंचे और उसे एक नायक की तरह सम्मान दिया।

बस पर लगाई कंडक्टर की फोटो

श्रद्धांजलि स्वरूप विशेष बस के बोनट पर दिवंगत परिचालक अनिल की फोटो लगाई गई और पूरे वाहन को फूलों से सुसज्जित किया गया। यह दृश्य हर किसी के दिल को छू गया। बस जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई, वैसे-वैसे साथ चल रहे कर्मचारियों की आंखें नम होती रहीं, लेकिन चेहरे पर अपने साथी के प्रति गर्व और सम्मान साफ झलकता रहा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ढलान में फिसली बस, खाए पांच पलटे- फ्रंट सीट पर बैठी सवारी ने बताया आंखों देखा मंजर

देर शाम यह विशेष बस अनिल के पार्थिव शरीर को लेकर उनके पैतृक गांव नालटी पहुंची, जहां परिजनों और ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में अंतिम दर्शन किए। पूरे गांव में शोक की लहर थी, वहीं निगम द्वारा किए गए इस सम्मानजनक कदम की हर ओर सराहना भी हो रही थी।

पूरे इलाके में गहरा शोक

HRTC चालक व परिचालक संघ के राज्य उपप्रधान नवीन ठाकुर ने अनिल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निगम ने इस कठिन समय में जो मानवीय पहल की है, वह लंबे समय तक याद रखी जाएगी। अनिल का असमय जाना न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें