कांगड़ा। हिमाचल बोर्ड 10वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा रविवार को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया जा सकता है। बोर्ड की ओर से रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय की जानकारी जल्द ही वेबसाइट और डिजिलॉकर पर साझा की जाएगी। लाखों छात्र और अभिभावक इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कल 11 बजे तक आ सकता है परिणाम

जानकारी मिली है कि कल 11 बजे के आसपास 10वीं का परिणाम घोषित हो सकता है। इसके लिए बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है। पिछले वर्षों के आंकड़ों को देखते हुए इस बार रिजल्ट बेहतर रहने की उम्मीद जताई जा रही है। शिक्षा बोर्ड और स्कूलों के स्तर पर इस बार विद्यार्थियों के प्रदर्शन को लेकर काफी सकारात्मक संकेत सामने आए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस वर्ष पास प्रतिशत में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सरकारी महिला टीचर को स्कूल में आकर धमकाया, फिर रास्ता रोक की पि.टाई- 3 पर आरोप

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट

पिछले वर्ष हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट 79.8 प्रतिशत दर्ज किया गया था। कुल 95,495 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 75,862 छात्र-छात्राएं पास हुए थे। वहीं 13,574 विद्यार्थी फेल हुए थे जबकि 5,563 छात्रों की कंपार्टमेंट आई थी।

 

यह भी पढ़ें : चिट्टे ने बिगाड़ी हिमाचल की तस्वीर- देश भर में दूसरे नंबर पर पहुंचा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

 

अगर वर्ष 2024 के रिजल्ट की बात करें तो उस समय कुल परिणाम 74.61 फीसदी रहा था। इन आंकड़ों की तुलना में इस बार शिक्षा विशेषज्ञों और स्कूल शिक्षकों को बेहतर परिणाम की उम्मीद है।

फेल होने वाले छात्रों के लिए भी राहत

रिजल्ट आने के बाद जिन विद्यार्थियों का परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहेगा, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं होगी। बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी ताकि छात्र अपना एक साल खराब होने से बचा सकें।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : नशे के सौदागरों पर बड़ा एक्शन- बार-बार तस्करी कर रहे थे 3 आरोपी, अब भेजे कंडा जेल

 

एक या दो विषयों में फेल होने वाले विद्यार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकेंगे। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया रिजल्ट जारी होने के बाद शुरू की जाएगी।

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट HPBOSE और DigiLocker पर जाकर चेक कर सकेंगे।

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।


नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें