शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है, जबकि निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात
शनिवार सुबह रोहतांग दर्रा, शिंकुला और बारालाचा दर्रे में हल्का हिमपात दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। ताजा बर्फबारी और बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों का मौसम फिर से ठंडा हो गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: सेना के अधिकारी ने 93 हजार में बेच दिया इमान, CBI ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा
25 सड़कें बंद, बहाली में जुटा प्रशासन
बारिश के चलते प्रदेश में 25 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इनमें कुल्लू में 19, लाहौल-स्पीति और ऊना में दो-दो तथा मंडी और सिरमौर में एक-एक सड़क शामिल है। संबंधित विभाग बंद मार्गों को जल्द बहाल करने में जुटे हैं।
6 से 9 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 6 जुलाई को मंडी और सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कांगड़ा, कुल्लू, शिमला और सोलन में यलो अलर्ट रहेगा। 7 जुलाई को सिरमौर, कांगड़ा और चंबा में ऑरेंज अलर्ट तथा कुल्लू, मंडी और शिमला में यलो अलर्ट रहेगा। 8 और 9 जुलाई को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में टीचरों की डबल ड्यूटी: पहले स्कूल में पढ़ाना होगा, फिर जनगणना का भी जिम्मा
तापमान में आई बड़ी गिरावट
ताजा बारिश और हिमपात के कारण अधिकतम तापमान में 8.8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे अधिक गिरावट केलंग में दर्ज हुई। वहीं भुंतर, कांगड़ा, मंडी और मनाली में भी तापमान में उल्लेखनीय कमी आई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: पति से झगड़े के बाद कमरे से बाहर चली गई पत्नी, वापस लौटी तो उजड़ चुकी थी दुनिया
किसानों के लिए राहत, कुछ फसलों को नुकसान
लगातार हो रही बारिश मक्की, धान और सेब जैसी खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। हालांकि जिन क्षेत्रों में टमाटर की फसल तैयार है, वहां बारिश से नुकसान की आशंका बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें : कार्यकाल के अंतिम वर्ष में सुक्खू कैबिनेट में होगा फेरबदल!, एक मंत्री भी बनेगा; रजनी पाटिल ने दिए संकेत
किन्नौर-लाहौल स्पीति में तेज हवाओं की चेतावनी
मौसम विभाग ने 5 से 10 जुलाई तक किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है। साथ ही अन्य जिलों में बिजली गिरने और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए लोगों से नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।
