कांगड़ा। किस्मत कब और कैसे किसी की जिंदगी बदल दे, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के एक साधारण टैक्सी चालक के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।
टैक्सी ड्राइवर की निकली 3 करोड़ की लॉटरी
रोजाना मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले कल्याण चंद की जिंदगी उस समय बदल गई। जब उनकी खरीदी हुई लॉटरी टिकट पर तीन करोड़ रुपये का बड़ा इनाम निकल आया। इस खबर के सामने आते ही परिवार में खुशी का माहौल है और पूरे इलाके में उनकी चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : 10 माह की बच्ची का लीवर ही नहीं, इलाज के लिए चाहिए 50 लाख- करें मदद
20 साल से चला रहे टैक्सी
कांगड़ा जिले की फतेहपुर तहसील से संबंध रखने वाले कल्याण चंद पिछले करीब 20 साल से ड्राइविंग का काम कर रहे हैं। टैक्सी चलाकर जो आमदनी होती थी, उसी से परिवार की जरूरतें पूरी होती थीं।
कितने पैसे कमाते हैं क्लायण चंद?
कई बार काम कम मिलने पर उन्हें अतिरिक्त दिहाड़ी भी करनी पड़ती थी। उनकी मासिक आय सामान्यतः 15 से 16 हजार रुपये के आसपास ही रहती थी, जिससे परिवार का गुजारा चलता था।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : सगाई के दिन कफन में लौटी बेटी की देह- एक साथ ज.लीं परिवार के 6 लोगों की चिताएं
एक पल में बदली किस्मत
कल्याण चंद बताते हैं कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन उनकी किस्मत इस तरह बदल जाएगी। वह हमेशा मेहनत पर विश्वास करते रहे और परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में जुटे रहे।
कब खरीदी टिकट?
कुछ समय पहले वह एक सवारी को छोड़ने के लिए पंजाब के बठिंडा पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने 500-500 रुपये की दो लॉटरी टिकटें खरीदीं। यह उनके लिए एक सामान्य खरीदारी थी, क्योंकि वह पिछले कई वर्षों से बीच-बीच में लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे थे।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : स्टाफ नर्स की नौकरी छोड़ बनीं प्रधान- लुआंचड़ी पहन शपथ लेने पहुंचीं, जीता सबका दिल
कहां से खरीदी टिकट?
उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 से उन्होंने लॉटरी खरीदनी शुरू की थी। पिछले वर्षों में पंजाब की विभिन्न लॉटरी योजनाओं के विजेताओं की खबरें सुनकर उनके मन में भी उम्मीद जगी थी कि शायद एक दिन उनका भी भाग्य चमक जाए। हालांकि उन्होंने कभी यह कल्पना नहीं की थी कि करोड़ों रुपये का इनाम उनके नाम हो जाएगा।
जीवन का सबसे बड़ा तोहफा
कल्याण चंद को लॉटरी के परिणाम देखने की आदत थी। जिस दिन नतीजे घोषित होने थे, उस दिन भी वह ऑनलाइन लाइव रिजल्ट देख रहे थे। शुरुआत में जब नंबर घोषित होने लगे तो उन्हें लगा कि शायद इस बार भी उनका नंबर नहीं आएगा।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में अगले 5 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम- कई जिलों में ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट
पहले नहीं हुआ विश्वास
जैसे-जैसे अंतिम अंक सामने आने लगे, उन्हें अपने टिकट का नंबर मिलता-जुलता दिखाई दिया। जब पूरा नंबर स्क्रीन पर आया तो कुछ पल के लिए उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं हुआ। उन्होंने टिकट को कई बार देखा और नंबर मिलान किया। पुष्टि होने पर उन्हें एहसास हुआ कि तीन करोड़ रुपये का पहला इनाम उनकी टिकट पर निकला है।
सबसे पहले पत्नी को दी खुशखबरी
यह पल उनके जीवन का सबसे यादगार क्षण बन गया। उन्होंने सबसे पहले यह खुशखबरी अपनी पत्नी को दी। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी मिली और घर में जश्न का माहौल बन गया।
यह भी पढ़ें- कर्ज के सहारे चल रही सुक्खू सरकार! अब 700 करोड़ का नया लोन लेने की तैयारी
पिता का सपना होगा पूरा
लॉटरी जीतने के बाद कल्याण चंद ने कहा कि वह इस राशि का उपयोग केवल अपनी जरूरतों के लिए नहीं करेंगे, बल्कि परिवार और समाज के लिए भी कुछ करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता लंबे समय से एक सराय भवन को दोबारा बनते हुए देखना चाहते थे।
सब इच्छा होंगी पूरी
पुरानी इमारत जर्जर होने के कारण गिर चुकी है और परिवार की इच्छा है कि वहां एक नई और बेहतर इमारत तैयार की जाए। अब वह अपने पिता का यह सपना पूरा करने को प्राथमिकता देंगे। उनका कहना है कि यह धन उनके लिए केवल आर्थिक राहत नहीं, बल्कि परिवार के वर्षों पुराने सपनों को साकार करने का अवसर भी है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल की नाजिया ने नर्सिंग छोड़ पढ़ी संस्कृत, कॉलेज में किया टॉप- बनी मिसाल
संघर्ष से सफलता तक का सफर
कल्याण चंद के परिवार में माता-पिता, भाई-बहन, पत्नी और बच्चे हैं। सीमित आय में परिवार की जिम्मेदारियां निभाना आसान नहीं था। कई बार आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी।
किस्मत का करिश्मा मान रहे लोग
आज जब करोड़ों रुपये का इनाम उनके नाम हुआ है, तो लोग इसे उनकी किस्मत का करिश्मा मान रहे हैं। हालांकि कल्याण चंद इसे भगवान की कृपा और परिवार के आशीर्वाद का परिणाम बताते हैं।
यह भी पढ़ें- मनीषा मित्तल ह.त्याकांड के बाद सुक्खू सरकार का बड़ा एक्शन : कब्जे में लिया विवादित स्कूल
सुरक्षा को लेकर भी बढ़ी चिंता
देश में पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जब बड़ी लॉटरी जीतने वाले लोगों को अज्ञात फोन कॉल और धमकियों का सामना करना पड़ा। ऐसे में बड़ी राशि जीतने वाले विजेताओं को सावधानी बरतने और अपनी व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक न करने की सलाह दी जाती है।
हर ओर हो रही चर्चा
कल्याण चंद के मामले में भी परिवार अब सतर्कता बरत रहा है, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। लॉटरी जीतने के बाद कल्याण चंद की हर ओर काफी चर्चा हो रही है। बधाई देने वाले लोगों का भी तांता लगा हुआ है।
