#विविध

June 19, 2026

हिमाचल : 10 माह की बच्ची का लीवर ही नहीं, इलाज के लिए चाहिए 50 लाख- करें मदद

PGI में चल रहा इलाज, 50 लाख रुपये की जरूरत

शेयर करें:

10 months girl treatment help family financial problems theog shimla himachal

शिमला। गोद में खेलनी चाहिए थी, खिलखिलाकर हंसना चाहिए था, लेकिन 10 महीने की यह मासूम जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। पेट इतना फूल चुका है कि नसें साफ दिखाई देने लगी हैं और आंखों का रंग पीला पड़ गया है।

मासूम की हालत गंभीर

वहीं, मासूम के मां-बाप की रातें अस्पतालों के चक्कर काटते-काटते गुजर रही हैं। बेबसी ऐसी है कि मां-बाप के पास अपनी बेटी को बचाने की चाहत तो है, लेकिन इलाज के लिए जरूरी रकम जुटाने का कोई रास्ता नहीं बचा है।

यह भी पढ़ें- मंत्री विक्रमादित्य के विभाग में ठेकेदारों ने किया खेला- टेंडरों में गड़बड़ी, 49 सड़कों का काम ठप

नेपाल से इलाज के लिए भारत आया परिवार

नेपाल मूल का यह परिवार पिछले दो वर्षों से ऊपरी शिमला के ठियोग के भलेच गांव में रह रहा है। परिवार की 10 महीने की बच्ची जन्म के बाद से ही गंभीर बीमारी से जूझ रही है। शुरुआत में डॉक्टरों ने उसे पीलिया बताया। परिवार ने नेपाल में इलाज करवाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए और कहा कि इस बीमारी का इलाज संभव नहीं है।

PGI में चल रहा है इलाज

इसके बाद परिवार काठमांडू से हिमाचल पहुंचा और बच्ची का इलाज PGI में शुरू करवाया गया। जांच के दौरान पता चला कि बच्ची के लिवर में गंभीर समस्या है। उसका एक बड़ा ऑपरेशन पहले ही हो चुका है, लेकिन अब उसे बचाने के लिए लिवर ट्रांसप्लांट ही आखिरी उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : सगाई के दिन कफन में लौटी बेटी की देह- एक साथ ज.लीं परिवार के 6 लोगों की चिताएं

पिता मजदूरी कर चलाते हैं घर

बच्ची के पिता सड़कों के निर्माण कार्य में मजदूरी करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। जैसे-तैसे घर का खर्च चल रहा है। ऐसे में करीब 50 लाख रुपये के लिवर ट्रांसप्लांट का खर्च उठाना उनके लिए नामुमकिन है।

मानवता की ताकत दिखाने की अपील

बच्ची के इलाज के लिए लोगों से मदद की अपील की जा रही है। यदि कोई इस मासूम की जिंदगी बचाने में सहयोग करना चाहता है, तो नीचे दिए गए माध्यमों से मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : स्टाफ नर्स की नौकरी छोड़ बनीं प्रधान- लुआंचड़ी पहन शपथ लेने पहुंचीं, जीता सबका दिल

बच्ची की करें मदद

  • Google Pay Number: 9857501000 (अजय ठाकुर)

May be an image of text that says 'BHIM UPI PAYMENT ACCEPTED SCAN QR CODE TOPAY to NEWS 09 NRCO 黒きこ OPayoUPIID Or Pay to UPI ID 9857501000@ucobank BHIMA PAr LPI र Pay_withUPI Pay with UPI PDF Al/PDFReader All PDF Reader'

Bank Account Details
Account Number: 13290210005286
Bank: UCO Bank, Theog Branch

यह भी पढ़ें- कर्ज के सहारे चल रही सुक्खू सरकार! अब 700 करोड़ का नया लोन लेने की तैयारी

मासूम को मिल सकता है नया जीवन

परिवार का कहना है कि शायद किसी की छोटी-सी मदद इस मासूम को नया जीवन दे सकती है। ऐसे में अधिक से अधिक लोग इस खबर को साझा करें, ताकि मदद की यह पुकार ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख