#विविध

November 1, 2026

हिमाचल : मिठाई के शौकीन हो जाएं सावधान, यहां रसगुल्ले-चमचम में मरे हुए रंगड़, कलाकंद में मिली फंगस

चार जगहों से लिए 19 खाद्य पदार्थों के सैंपल

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

कांगड़ा। दीवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में मिठाइयों की मांग बढ़ने लगी है। लोग भी त्योहार की खुशियां मनाने के लिए तरह-तरह की मिठाइयां खरीद रहे हैं। लेकिन इसी बीच हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने मिठाई खाने वालों की चिंता बढ़ा दी है। यहां खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में दुकानों पर रखे रसगुल्ले और चमचम में मरे हुए रंगड़ मिले। इतना ही नहीं, कई अन्य मिठाइयों में फंगस भी पाई गई। 

मिठाइयों में मिले मरे हुए रंगड़

बता दें कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को जिला कांगड़ा के नूरपुर, जसूर, रेहन और फतेहपुर में मिठाई की दुकानों की जांच की। इस दौरान टीम ने दुकानों में रखी मिठाइयों की गुणवत्ता और साफ-सफाई देखी। जांच के दौरान नूरपुर और रेहन में रसगुल्ले और चमचम के अंदर मरे हुए रंगड़ मिले।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल भाजपा ने खो दिया युवा नेता, दिवाली से पहले दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

 

इसके अलावा कलाकंद, रसगुल्ला, बेसन, मिल्क केक, पिस्ता और चमचम में फंगस भी पाई गई। खराब मिठाइयों को तुरंत बिक्री से हटवाया गया और करीब 65 किलो मिठाई मौके पर ही नष्ट करवा दी गई। विभाग ने दुकानदारों को साफ-सफाई रखने और अच्छी गुणवत्ता वाली मिठाइयां बेचने की हिदायत दी।

चार जगहों से लिए 19 खाद्य पदार्थों के सैंपल

जांच अभियान के दौरान विभाग की टीम ने अलग-अलग दुकानों से कुल 19 खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए। इनमें बर्फी, पनीर, बेसन, आटा लड्डू, पंजेरी लड्डू, सूखा पेठा, सोन पापड़ी, चमचम, कलाकंद, मिल्क केक, मीठा बूर और नारियल बर्फी सहित अन्य चीजें शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार ने हिमाचल को दी बड़ी राहत: करोड़ों के बजट को दी मंजूरी; जानें कहां होगा खर्च

 

इन सभी सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद अगर किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट या गुणवत्ता से जुड़ी गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

मिठाई खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

त्योहारों के दौरान लोग बड़ी मात्रा में मिठाइयां खरीदते हैं, लेकिन ऐसी घटनाओं के बाद ग्राहकों को भी सावधान रहने की जरूरत है। मिठाई खरीदते समय उसकी ताजगी और साफ-सफाई जरूर देखें। खुली रखी हुई या खराब दिखने वाली मिठाइयां खरीदने से बचें।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 48 घंटे बिगड़ेगा मौसम, ऊंचे इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार; जाने मौसम  अपडेट

वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को भी चेतावनी दी है कि मिठाइयों को सही तरीके से रखें और दुकानों में सफाई का पूरा ध्यान रखें। लापरवाही मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख