शिमला। हिमाचल प्रदेश के करीब 19 लाख राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश के सरकारी राशन डिपुओं में सरसों के तेल की सप्लाई शुरू हो गई है। खाद्य आपूर्ति निगम के गोदामों में 14.23 लाख लीटर सरसों का तेल पहुंच चुका है। नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को बाजार के मुकाबले करीब 60 रुपये प्रति लीटर सस्ता सरसों का तेल मिलेगा।

82 लाख लीटर तेल की होगी सप्लाई

खाद्य आपूर्ति निगम ने कुल 82 लाख लीटर सरसों के तेल की खरीद का ऑर्डर जारी किया है। टेंडर प्रक्रिया में सबसे कम बोली लगाने पर अडानी समूह की कंपनी को अगले तीन महीने तक प्रदेश के राशन डिपुओं में सरसों के तेल की सप्लाई का जिम्मा सौंपा गया है।

 

यह भी पढ़ें :  हिमाचल : कार्यक्रम से लौट रहे 5 युवकों की कार हाद.से का शिकार, खाई में जा समाई

बाजार से 60 रुपये सस्ता मिलेगा तेल

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत सरकार प्रत्येक राशन कार्ड धारक परिवार को हर महीने दो लीटर खाद्य तेल उपलब्ध कराती है। नई दरों के अनुसार सरकारी डिपुओं में सरसों का तेल करीब 160 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, जबकि खुले बाजार में इसकी कीमत 220 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुकी है। इससे उपभोक्ताओं को प्रति लीटर करीब 60 रुपये की बचत होगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 3 दिन भारी बारिश के आसार: ऊंची चोटियों पर ताजा स्नोफॉल, ऑरेंज अलर्ट जारी

डिपुओं में मिल रही ये सब्सिडी

सरकारी राशन डिपुओं में सरसों और रिफाइंड तेल के अलावा मलका दाल, माश दाल, चना दाल, चीनी और एक किलो नमक भी सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं गेहूं और चावल की आपूर्ति केंद्र सरकार की ओर से की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें