ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के हरोली में प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर हुए कार्यक्रम के बाद अब सियासत गरमा गई है। BJP नेता अजय जोशी की कथित टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को लेकर सवाल उठाए और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पर भी व्यक्तिगत टिप्पणी की। जोशी ने कार्यक्रम, उसमें कलाकारों को बुलाने और सिम्मी अग्निहोत्री के नाम पर आयोजन किए जाने को लेकर सवाल खड़े किए। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

29 सितंबर को हुआ था जयंती का आयोजन

प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के मौके पर 29 सितंबर को प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में स्मृति एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री फाउंडेशन की ओर से किया गया था, जिसमें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान ने प्रस्तुति दी। आयोजन के दौरान प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के शिक्षा, शोध और सामाजिक क्षेत्र में योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और विद्यार्थी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में सुबह-सवेरे हाद**सा : ऑल्टो चालक को आई नींद की झपकी, तीन बच्चों समेत 6 गंभीर

BJP नेता ने कार्यक्रम को लेकर उठाए सवाल

इसी आयोजन को लेकर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक अजय जोशी ने सवाल खड़े किए। वायरल वीडियो में वह सिम्मी अग्निहोत्री के नाम पर कार्यक्रम आयोजित करने और बड़े कलाकार को बुलाने पर सवाल करते नजर आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- क्रिकेटर रेणुका को भूली सुक्खू सरकार : न 1 करोड़ मिला, न नौकरी; मां बोली- लिस्ट में नहीं बेटी का नाम

सिम्मी अग्निहोत्री कोई मदर टेरेसा थीं?

उन्होंने यह भी पूछा कि क्या सिम्मी अग्निहोत्री मदर टेरेसा या नेल्सन मंडेला थीं। इसके बाद उन्होंने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पर भी निशाना साधते हुए उनके लिए तू-तड़ाक वाली भाषा का इस्तेमाल किया और उनकी दिवंगत पत्नी के नाम पर कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर आपत्ति जताई।

यह भी पढ़ें- टांडा कॉलेज में PG डॉक्टर से बदसलूकी- स्टाफ कर्मी ने गलत तरीके से छुआ, गंदी हरकत भी की

‘सहानुभूति की राजनीति’ का लगाया आरोप

अजय जोशी ने कार्यक्रम को लेकर आरोप लगाया कि मुकेश अग्निहोत्री सिम्मी अग्निहोत्री के नाम पर सहानुभूति हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इसे सहानुभूति की राजनीति और स्टंट बताया। जोशी ने यह भी कहा कि हरोली में कई अन्य बड़े लोग और हस्तियां रही हैं, जिनके नाम पर स्कूल या कॉलेज का नाम रखा जा सकता था। उन्होंने मुकेश अग्निहोत्री को सहानुभूति के नाम पर राजनीति बंद करने की चुनौती भी दी और दावा किया कि वह हरोली से जाने वाले हैं।

'कई सिम्मियां मर गईं'

वायरल वीडियो में BJP नेता अजय जोशी ने कहा कि अपनी दिवंगत पत्नी के नाम पर स्कूल में कौन जश्न मनाता है और आरोप लगाया कि सिम्मी अग्निहोत्री के नाम पर आयोजित कार्यक्रमों के जरिए सहानुभूति का गेम खेला जा रहा है। वायरल वीडियो में वह सिम्मी के निधन को लेकर ‘कई सिम्मियां मर गईं, हाय सिम्मी गई, सिम्मी’ जैसी टिप्पणी करते हुए भी सुनाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- HP : अपने बेटे का जन्मतिथि तक नहीं जानता था शख्स, पत्नी पर लगाए आरोप- कोर्ट ने बुरी तरह लताड़ा

सिम्मी की नौकरी पर भी टिप्पणी

विवाद यहीं नहीं रुका। भाजपा नेता ने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के शिक्षा क्षेत्र में योगदान और नौकरी को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि सिम्मी घर बैठे वेतन लेती थीं। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर अजय जोशी की आलोचना शुरू हो गई। बता दें कि प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रही थीं और उनके अकादमिक योगदान का उल्लेख हालिया जयंती समारोह में भी किया गया। समारोह में उनके शिक्षा और शोध कार्य को याद किया गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : पिता के लौटने का इंतजार कर रहे थे बच्चे, रात को घर पहुंची देह- बेसुध हुई पत्नी

बयान पर अब सियासत और तेज

अजय जोशी के बयान के बाद मामला अब व्यक्तिगत टिप्पणी और राजनीतिक विरोध के बीच पहुंच गया है। एक तरफ भाजपा नेता कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक सवाल खड़े कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सिम्मी अग्निहोत्री के समर्थक उनके शिक्षा और सामाजिक योगदान का हवाला देते हुए टिप्पणी की आलोचना कर रहे हैं। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें