शिमला। हिमाचल प्रदेश के शहरी निकाय चुनावों को लेकर राज्य में चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। इसी बीच निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए आज दोपहर तीन बजे के बाद से अगले 48 घंटे तक शहरी क्षेत्रों में ड्राई-डे घोषित कर दिया है।
आज हिमाचल में ड्राई डे
इस अवधि में शराब के ठेके और बीयर बार पूरी तरह बंद रहेंगे। आयोग ने आबकारी विभाग को आदेशों का कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आज शाम तीन बजे के बाद चुनाव प्रचार भी पूरी तरह थम जाएगा।
यह भी पढ़ें- हिमाचल का परिवार बना मिसाल : बेटी हुई है....मनाया खूब जश्न, पूरे इलाके में बांटी मिठाइयां
प्रचार पर भी लगी रोक
उम्मीदवार अब जुलूस, ढोल-नगाड़ों और समर्थकों की भीड़ के साथ प्रचार नहीं कर सकेंगे। प्रचार समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों को केवल घर-घर जाकर व्यक्तिगत संपर्क अभियान चलाने की अनुमति होगी।
चुनाव की तैयरायिां तेज
चुनाव प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। कल पोलिंग पार्टियों को ईवीएम मशीनों और अन्य चुनाव सामग्री का वितरण किया जाएगा। सभी मतदान दलों को शाम तक अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर व्यवस्थाएं पूरी करनी होंगी, ताकि 17 मई की सुबह तय समय पर मतदान शुरू कराया जा सके।
यह भी पढ़ें- हिमाचल के युवक की हरियाणा में मौ*त : बोलेरों में था दो दोस्तों के साथ, रास्ते में हुआ...
नतीजों का 31 मई का इंतजार
राज्य के 51 शहरी निकायों में 17 मई को सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के बाद अधिकांश नगर परिषद और नगर पंचायतों में उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि सोलन, मंडी, धर्मशाला और पालमपुर नगर निगमों के नतीजों के लिए 31 मई तक इंतजार करना पड़ेगा।
मैदान में 1147 उम्मीदवार
इन चुनावों में कुल 439 पदों के लिए 1147 उम्मीदवार मैदान में हैं। करीब 3 लाख 80 हजार मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 1,80,963 पुरुष, 1,79,882 महिलाएं और 14 अन्य मतदाता शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: पोते ने नशे की खातिर चोरी छिपे बेच दी दादा की स्कूटी, डेढ़ साल बाद ऐसे खुला राज
चुनाव पार्टी चिन्ह पर लड़ रहे
नगर निगम चुनाव इस बार खास तौर पर चर्चा में हैं, क्योंकि ये चुनाव पार्टी चिन्ह पर लड़े जा रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए यह मुकाबला प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। राजनीतिक जानकार इन चुनावों को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले का सेमीफाइनल मान रहे हैं।
निर्विरोध चुने गए पार्षद
वहीं कुछ स्थानों पर पार्षद निर्विरोध भी चुने गए हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार करसोग, ज्वालामुखी, बंजार, रिवाल्सर, नेरवा और चिड़गांव के कुछ वार्डों में उम्मीदवार बिना मुकाबले विजयी घोषित किए गए हैं।
