#विविध

May 13, 2026

CM सुक्खू के गृह जिला की इस पंचायत में चुनाव से किनारा...किसी एक ने भी नहीं भरा नामांकन- जानें क्यों

ग्रामीणों ने किया पंचायत चुनाव के बहिष्कार का ऐलान- कोई नहीं करेगा मतदान

शेयर करें:

REE PANCHAYAT HAMIRPUR BOYCOTT PANCHAYAT ELECTIONS HIMACHAL SUKHU GOVERNMENT

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में पंचायत चुनाव से पहले विरोध का बड़ा मामला सामने आया है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में की री पंचायत के अंतर्गत आने वाले कंगरी वार्ड नंबर-1 के ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव के बहिष्कार का फैसला लिया है।

CM के गृह जिला में नहीं होंगे पंचायत चुनाव!

मंगलवार को गांव के कई लोग उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को अपने सामूहिक निर्णय से अवगत करवाया। ग्रामीणों ने साफ कहा कि वार्ड का कोई भी व्यक्ति पंचायत चुनाव में हिस्सा नहीं लेगा।

यह भी पढ़ें- HRTC बस को पास आता देख घबराया युवक : गहरी खाई में समाई कार- मां की मौ.त

एक ने भी नहीं भरा नामांकन

इतना ही नहीं, वार्ड से किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र भी दाखिल नहीं किया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी नहीं होती, तब तक वे किसी भी चुनाव में मतदान नहीं करेंगे।

 

पंचायत चुनाव का बहिष्कार

 

क्या है ग्रामीणों की मांग?

ग्रामीण कुलदीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार यह मांग उठाई जा रही है कि-

  • कंगरी वार्ड को री पंचायत से अलग कर ख्याह पंचायत में शामिल किया जाए।
  • वर्तमान पंचायत मुख्यालय गांव से काफी दूर स्थित है- जहां पहुंचने के लिए लोगों को 35 से 40 किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ता है।
  • इस दौरान आने-जाने में लोगों के 100 से 150 रुपये तक खर्च हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें- PM मोदी की अपील के बाद सोने की खरीद कम- हिमाचल के कारोबारी बोले-बढ़ सकती है मंदी

पैसा और समय हो रहा बर्बाद

ग्रामीणों के अनुसार, कई बार पंचायत कार्यालय पहुंचने पर भी काम नहीं हो पाता, क्योंकि संबंधित अधिकारी या प्रधान उपलब्ध नहीं होते। ऐसे में लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि या तो कंगरी वार्ड को ख्याह पंचायत में शामिल किया जाए या फिर इलाके की सुविधा के अनुसार नई पंचायत का गठन किया जाए।

 

पंचायत ने किया चुनाव के बहिष्कार का ऐलान

चुनाव बहिष्कार करने का फैसला

गांव के लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से प्रशासन और सरकार के समक्ष अपनी परेशानी रख रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के राज्यपाल ने छोड़ा हेलीकॉप्टर, आधा किया काफिला- PM मोदी के संदेश का असर

ग्रामीणों ने दी चेतावनी

ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो वे भविष्य में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों का भी बहिष्कार करेंगे। लोगों ने उपायुक्त से गांव का दौरा कर जमीनी स्थिति समझने और समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।

नहीं करेगा कोई भी मतदान

ग्रामीणों ने प्रशासन से यह भी आग्रह किया है कि उनके वार्ड में पंचायत चुनाव के लिए मतदान केंद्र स्थापित न किए जाएं, क्योंकि गांव का कोई भी व्यक्ति मतदान करने नहीं जाएगा। पंचायत चुनाव से पहले सामने आए इस विरोध ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख