#हादसा
May 15, 2026
हिमाचल के युवक की हरियाणा में मौ*त : बोलेरों में था दो दोस्तों के साथ, रास्ते में हुआ...
दो परिवारों में पसरा मातम- उजड़ गई सारी खुशियां
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के एक 30 वर्षीय युवक की हरियाणा में दर्दनाक मौत हो गई है। दरअसल, करनाल जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं।
निसिंग थाना क्षेत्र के प्योंत टोल प्लाजा के नजदीक करीब 6 बजे एक कैंटर और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे में हिमाचल प्रदेश निवासी 30 वर्षीय लक्ष्य की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बोलेरो में सवार अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

घायलों की पहचान भिवानी जिले के खनक गांव निवासी प्रवीन और हिसार के आदमपुर निवासी विकास के रूप में हुई। दोनों को गंभीर हालत में करनाल ट्रॉमा सेंटर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही प्रवीन ने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़े : हिमाचल में फिल्मी कांड : प्रेमी ने पहले खिलाया जह*र, फिर बोरी में बांधकर जंगल में ज.ला दी प्रेमिका
वहीं, विकास की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही निसिंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्युरी भेज दिए हैं। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के अनुसार पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। बेटों की मौत के बाद दो परिवारों में मातम पसरा हुआ है।