मंडी। हिमाचल के मंडी जिला से एक दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां बेटी की डोली उठने से कुछ घंटे पहले ही दुल्हन के पिता की अर्थी उठानी पड़ गई। इस घटना से जहां शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, वहीं परिवार के साथ साथ पूरा गांव और रिश्तेदार भी गहरे शौक में डूब गए हैं। यह घटना मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल की रखोह पंचायत से सामने आया है।
शादी से एक दिन पहले पिता की मौत
दरअसल रखोह पंचायत के क्लोट गांव में उमेश कुमार की बेटी की शादी समारोह चल रहा था। उमेश की बेटी की शादी आज मंगलवार को थी। शादी के पंडाल, लाइटें सब लग चुके थे और रिश्तेदार भी आने शुरू हो गए थे। लेकिन इसी बीच घर में जैसे भूचाल आ गया। दुल्हन के पिता उमेश कुमार ने जहरीला पदार्थ निगल लिया और उनकी मौत हो गई। उमेश का अंतिम संस्कार बीते रोज सोमवार शाम को किया गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पिता पहलवानी कर पाल रहा परिवार, बेटा-बेटी का पुलिस में हुआ सिलेक्शन
दुल्हन के पिता ने निगला जहर
बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय उमेश कुमार एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर के रूप में काम करते थे, लेकिन कंपनी द्वारा उन्हें पैसे नहीं दिए। जिससे निराश होकर गुस्से में उमेश ने जहर निगल लिया और उनकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। बेटी की शादी की खुशियों के बीच परिवार के लिए यह एक गहरा सदमा बन गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : वाहन चालक ने रौंदा युवक, दोस्त के साथ जा रहा था क्रिकेट मैच देखने
बताया जा रहा है कि बेटी की शादी की सभी तैयारियां पूरी हो गई थी। मंगलवार यानी आज बलद्वाड़ा से बारात आने वाली थी। लेकिन उससे पहले ही घर में तूफान आ गया। नर्सिंग की पढ़ई कर चुकी उमेश की बेटी जहां अपनी शादी के सपने देख रही थी। इसी बीच अचानक हुई इस घटना ने उससे उसके पिता को छीन लिया। बता दें कि उमेश का बेटा बी फार्मेसी कर रहा था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सीढ़ियों से फिसला फार्मा कंपनी का मैनेजर, सिर के बल गिरा- नहीं बच पाया
परिवार पर छाया दुखों का पहाड़
बीते रोज सोमवार शाम को उमेश कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। उनके परिवार के लोग इस अप्रत्याशित घटना से पूरी तरह से हतप्रभ और टूट गए हैं। बेटी की शादी के सपने और पिता के खोने का गम एक साथ इस परिवार पर छा गया था। उमेश कुमार की इस दुखद मौत ने न केवल उनके परिवार को, बल्कि
पूरे गांव को भी झकझोर दिया।
