शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को JBT शिक्षक ने चौड़ा मैदान में आग्रह रैली निकाली, जिसमें शिमला जिले के सभी 21 शिक्षा खंडों के शिक्षकों ने भाग लिया।
सुक्खू सरकार के फैसलों से JBT शिक्षक नाराज
आपको बता दें कि ये JBT प्रदर्शनकारी बीते वर्ष शिक्षा विभाग द्वारा जारी नई परिसर प्रणाली (क्लस्टर सिस्टम) संबंधी अधिसूचना को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर अब रैली निकाल कर प्रदर्शन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की छवि पर दाग: पर्यटकों को लेकर बीच बाजार में भिड़े दो गुट, जमकर बरसाए लात-घूंसे
सड़कों पर उतर किया प्रदर्शन
संघ पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि 23 सितंबर 2025 की अधिसूचना के तहत प्राथमिक शिक्षा का पूर्ण प्रशासनिक नियंत्रण और संचालन प्रिंसिपल को सौंप दिया गया है। उनका कहना है कि यह फैसला प्राथमिक शिक्षकों के हकों व हितों के खिलाफ है।
नई व्यवस्था का पड़ेगा असर
उन्होंने बताया कि वर्ष 1984 से प्राथमिक शिक्षा का एक अलग ढांचा और क्लस्टर प्रणाली के तहत प्रशासनिक व्यवस्था संचालित होती रही है। नई व्यवस्था से कार्य केंद्रीकृत हो जाएगा, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार पर बरसे BJP MLA, बोले- अपमानित किया गया, घर के बाहर फेंका निमंत्रण पत्र
शिक्षा का ढांचा होगा कमजोर
प्रदर्शनकारियों के अनुसार, यह निर्णय प्राथमिक शिक्षकों को दोहरी प्रशासनिक इकाइयों के अधीन कर देगा और भविष्य में प्राथमिक शिक्षा के ढांचे को कमजोर कर सकता है। JBT शिक्षकों ने इन मुद्दों पर कई बार शिक्षा मंत्री से मुलाकात की थी, जिन्होंने शिक्षकों के हितों का ध्यान रखने का आश्वासन दिया था। हालांकि, मंत्री के आश्वासन के बावजूद विभाग ने इसके विपरीत अधिसूचना जारी कर दी।
रैली के बाद, शिक्षकों ने जिला प्रशासन के माध्यम से CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर अधिसूचना तुरंत वापस लेने की मांग की। शिक्षकों ने बताया कि प्रदेश भर में जिला स्तर पर आग्रह रैली आयोजित की जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क हाद.से में बेटे ने तोड़ा दम, बेबस मां को कोर्ट ने दिलाया हक- 15 लाख मिला मुआवजा
सरकार को दी चेतावनी
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि यह निर्णय जल्द वापस नहीं लिया गया, तो हिमाचल प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष मनोज कुमार, महासचिव हेम प्रकाश वर्मा, कैशियर विजय भीमटा सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।
