मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में 30 जून की की वह काली रात जिसने कई लोगों को गहरे जख्म दे दिए। गोहर उपमंडल की ज्यूणी व सकोल खड्ड में आधी रात को ऐसा सैलाव आया, जिसने कई लोगों की जिंदगियों को तबाह कर दिया। सैलाब स्यांज पंचायत के पंगलियूर वार्ड के दो परिवार के 9 लोगों को अपने साथ बहा ले गया। इस खौफनाक मंजर को ग्रामीणों ने अपनी आंखों से देखा, लेकिन वह कुदरत के आगे इतना मजबूर हो गए कि कुछ भी ना कर सके।
छतों पर चढ़ मदद मांग रहे थे दोनों परिवार
बीते रोज जिन दो घरों में बच्चों की खिलखिलाहट गूंज रही थी, वह ना तो घर बचे और नही उन घरों में रहने वाले लोग। दो मासूम बच्चों सहित महिलाएं और पुरुष सब सैलाब में बह गए। बताया जा रहा है कि जब रात को सैलाब आया तो दोनों परिवार घरों की छतों पर चढ़ आए और मदद के लिए चिल्लाने लगे। इससे पहले ही ग्रामीण उनकी मदद को आगे बढ़ते। सैलाब दोनों परिवारों को उनके घरों के साथ ही बहा ले गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में कुदरत का कहर : घर खाली करने को लोग मजबूर, 10 से ज्यादा लापता- 3 की मिली देह
ग्रामीणों की आंखों के सामने बह गए दोनों परिवार
ग्रामीणों की मानें तो यह हृदयविदारक घटना उनकी आंखों के सामने घटी। दोनों परिवार जान बचाने के लिए घरों की छतों पर पहुंच गए थे। छत पर चढ़ कर सभी मदद के लिए चिल्लाने लगे। गांव के लोगों ने भी उन्हें देखा, लेकिन वह पूरी तरह से असहाय थे और कुछ नहीं कर सके। इसी बीच कुदरत का कहर बरपा और ग्रामीणों की आंखों के साथ दो परिवारों के नौ लोग पानीमें बह गए।
यह भी पढ़ें : कहां हैं सुक्खू सरकार के 48 स्वचलित मौसम केंद्र? जो समय रहते बादल फटने की देने वाले थे जानकारी
रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा बन रही बारिश
इन दो परिवारों में झाबे राम के परिवार के कुल सात सदस्य थे। इसमें झाबे राम, उसकी पत्नी, मां, बहू.बेटा, पोता व पोती शामिल हैं। वहीं दूसरे परिवार में पदम सिंह व उसकी पत्नी भी पानी के तेज बहाव में बह गए हैं। प्रशासन ने एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की मदद से सर्च अभियान शुरू किया है। लेकिन अभी तक इन 9 जिंदगियों का कोई पता नहीं चल पाया है। भारी बारिश रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा बना हुआ है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पेट्रोल छिड़क वन विभाग का रेस्ट हाउस किया राख, निशाने पर था फॉरेस्ट गार्ड
अब तक चार लोगों की मौत, 16 लापता
बता दें कि बीती रात को मंडी जिले के गोहर, करसोग व धर्मपुर क्षेत्र में भारी तबाही हुई है। एक ही रात में दो जगज बादल फटने से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 16 अभी तक लापता बताए जा रहे हैं। 117 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बादल फटने से 18 घर, 12 गोशालाएं पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिससे 30 मवेशियों की मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें : मंत्री अनिरुद्ध ने घड़े से फोड़ा NHAI के मैनेजर का सिर, थाने पहुंचा मामला- यहां जानें पूरा सच
लापता झाबे राम और पदम देव का परिवार
- झाबे राम 50 पुत्र गोकुलचंद पंगलयूर
- पार्वती देवी 47 पत्नी झाबे राम पंगलयू
- सुरमि देवी 70 झाबे राम की मां
- इंद्र देव 29 झाबे राम का बेट
- उमावती 27 झाबे राम की बहू और इंद्रदेव की पत्नी
- कनिका 9 झाबे राम की पोती
- गौतम 7 झाबे राम का पोता
- पदम सिंह 75 पुत्र देवी सिंह गांव बागा
- देवकू देवी 70 पत्नी पदम सिंह गांव बागा
पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें
