मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का एक परिवार इस समय बेहद परेशान और दुखी है। परिवार का चार वर्षीय मासूम बेटा गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। थुनाग कुल्हानी क्षेत्र के घाट गांव से ताल्लुक रखने वाले चार साल के मासूम की जिंदगी इस वक्त एक बड़ी बीमारी से संघर्ष कर रही है। 

दिव्यांशु की मदद को बढ़ाएं हाथ

दिव्यांशु गंभीर बीमारी के कारण बहुत कमजोर पड़ गया है। दिव्यांशु दिमागी तौर पर अस्वस्थ है। बीमारी के कारण डॉक्टरों ने उसकी एक किडनी पहले ही निकाल दी है। अब उसकी दूसरी किडनी भी खराब हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- गगल एयरपोर्ट के पास जमीन का खेल? महिला के नाम पर हुई खरीद- विजिलेंस जांच में बड़े खुलासे

गंभीर बीमारी से जूझ रहा दिव्यांशु

वर्तमान में दिव्यांशु की स्थिति काफी नाजुक है। रोग की गंभीरता को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ PGI में भर्ती किया गया है। दिव्यांशु के पिता योगराज बेलदारी करके अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहे हैं। पिता ने बताया कि वो आज तक अपने पहचान वालों व रिश्तेदारों से पैसे मांग-मांग कर दिव्यांशु का इलाज करवाता रहा। मगर अब हालात बहुत खराब हो चुके हैं।

 

बेबस परिवार को मदद की उम्मीद

परिजनों ने बताया कि डॉक्टरों ने दिव्यांशु की किडनी ट्रांसप्लांट करने को कहा है। जिसका खर्चा लगभग 10 से 12 लाख आएगा। मगर उनके पास इतने पैसे नहीं है कि वो अपने बेटे का इलाज करवा सकें।

यह भी पढ़ें- BJP की नई टीम में हिमाचल के हाथ खाली- क्या मोदी कैबिनेट विस्तार में मिलेगी जगह? जानें

PGI में चल रहा इलाज

परिवार पहले से ही इलाज में जमा पूंजी खर्च कर चुका है और अब समाज की मदद की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है। उन्होंने बताया कि दिव्यांशु को पहले इलाज के लिए मंडी अस्पताल में दाखिल किया गया था। फिर उसका IGMC शिमला में भी इलाज चला। अब दिव्यांशु का PGI चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है।

सरकार से नहीं मिली मदद

दिव्यांशु के पिता ने बताया कि अपने बेटे को बचाने के लिए वो DC तक से मदद मांग चुके हैं। मगर उन्हें आज तक प्रशासन व सरकार से बच्चे के इलाज के लिए कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने अब थक हार कर समाजसेवी संस्थाओं व लोगों से बच्चे के इलाज के लिए मदद करने की गुहार लगाई है।

 

यह भी पढ़ें- फिर टला देवरी स्कूल का उद्घाटन- प्रियंका गांधी का मंडी दौरा रद्द, दिल्ली वापसी की तैयारी

इलाज के लिए पैसों की कमी

इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे दिव्यांशु के सामने अब एक और बड़ी चुनौती खड़ी है-पैसों की कमी। कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण दिव्यांशु का परिवार महंगे इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ हैं। आज दिव्यांशु की जिंदगी इस बात पर टिकी है कि समय रहते उसकी किडनी ट्रांसप्लांट हो सके।

पैसे नहीं जुटा पा रहा परिवार

इलाज, अस्पताल और सफर के बीच परिवार की कमाई लगभग रुक चुकी है। परिवार ने अब तक किसी तरह दिव्यांशु का इलाज जारी रखा, लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि आगे का खर्च उठाना लगभग असंभव हो चुका है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में रात ढाई बजे कांड : बीच चौराहे पर युवक का का**टा गला, आरोपी फरार

अब दिव्यांशु के परिवार के सामने जीवन और मृत्यु का प्रश्न खड़ा हो गया है। ऐसे में समाज के सजग और संवेदनशील नागरिकों, सेवाभावी संस्थाओं और दानदाताओं से अपील की जा रही है कि इस मुश्किल समय में वे आगे आएं और परिवार की यथासंभव सहायता करें।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में कलयुगी बेटे ने मां पर चलाया दरा*ट, बहू ने भी नहीं छोड़ी कोई कसर- किया बुरा हाल

बेटे की हालत देख परिजन परेशान

मासूम  बेटे की ऐसी हालत देख उसके माता-पिता बेहद परेशान हैं। बेटे को दर्द और तकलीफ में देखकर मानसिक रूप से बेहद व्यथित हैं। परिवार रात-दिन दिव्यांशु के जल्द सही-सलामत होने की कामना कर रहा है। बेटे को बचाने के लिए परिजन हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कम समय में इतनी बड़ी रकम जुटाना आसान नहीं है।

 

परिवार की जनता से विनम्र अपील

दिव्यांशु के परिवार का कहना है कि हमने पूरी कोशिश की है कि इलाज किसी भी हाल में रुकने न पाए। अब हम आर्थिक रूप से बहुत कमजोर पड़ गए हैं। हम किसी से मजबूरी में नहीं, बल्कि अपने बेटे को बचाने की आस में मदद की गुहार लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मणिमहेश यात्रा के रास्ते में 24 वर्षीय युवक की मौ**त, दोस्तों संग आया था कमल- घर लौटेगी देह

दिव्यांशु की हालत नाजुक है और समय उनके खिलाफ जा रहा है। परिवार ने लोगों से अपील की है कि वे आगे आकर मदद करें, दान दें और इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा साझा करें- ताकि दिव्यांशु का इलाज शुरू हो सके।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के लिए अगले चार दिन भारी, 10 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट- रहें सतर्क

परिवार की करें मदद

दिव्यांशु के परिवार ने अपना गूगल पे नंबर और अकाउंट नंबर शेयर किया है। जो लोग भी दिव्यांशु की मदद करना चाहते हैं- वो इन नंबरों पर पैसे भेज सकते हैं।

  • Google pay - 82199-95377 और अकाउंट नंबर  (इंडियन ओवरसीज बैंक मंडी)
  • Account no - 042201000012199 (इंडियन ओवरसीज बैंक, मंडी)

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें