बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। डियारा सेक्टर में 28 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद इलाके में शोक और चिंता का माहौल है।

नशे के ओवरडोज से युवती की मौत...

शुरुआती परिस्थितियों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवती की मौत नशे की ओवरडोज से हुई हो सकती है। हालांकि, पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल नगर निकाय चुनाव : लोगों में भारी उत्साह, वोट डालने के लिए बूथ के बाहर लगी लंबी-लंबी कतारें

परिजनों को कमरे में पड़ी मिली

जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार को युवती अपने घर में अकेली ही थी। शाम के समय जब परिवार के सदस्य वापस घर लौटे- तो उन्होंने बेटी को कमरे में बेसुध हालत में पड़ा देखा।

परिवार में मची चीख-पुकार

यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन तुरंत उसे क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर लेकर पहुंचे। मगर वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें : एक-दो नहीं... युवक ने दोस्त पर चा**कू से कर दिए कई वा*र, दृश्य देख लोगों की निकली चीखें

मौत के असली कारण

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच हर पहलू को ध्यान में रखकर की जा रही है। शुरुआती हालात कई सवाल खड़े कर रहे हैं, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस घटनास्थल और युवती के आसपास के हालात से जुड़े सभी तथ्यों को जुटाने में लगी हुई है।

भाई की भी ऐसे ही मौत

इस घटना ने परिवार को अंदर तक तोड़ दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ साल पहले मृतका के भाई की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी और उस समय भी नशे की ओवरडोज की चर्चा सामने आई थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : प्रत्याशी ने पहले वापस लिया नामांकन, फिर अधिकारी से फार्म छीन हुआ फरार; थाने पहुंचा मामला

परिवार के दोनों बच्चे खत्म

अब एक ही परिवार के दो युवाओं की इस तरह मौत होने से पूरे इलाके में गहरा दुख और आक्रोश है। लोग लगातार यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर युवाओं तक नशा पहुंच कैसे रहा है और इसे रोकने के लिए सख्त कदम कब उठाए जाएंगे।

नशे की गिरफ्त में कई युवा

स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे का जाल धीरे-धीरे युवाओं को अपनी गिरफ्त में लेता जा रहा है। कई परिवार इस समस्या से प्रभावित हो चुके हैं, लेकिन सामाजिक शर्म और डर के कारण खुलकर सामने नहीं आ पाते। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाने और युवाओं को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें