#विविध

May 15, 2026

SDM ओशीन शर्मा की सोशल मीडिया पर वापसी : नए फोटोज देख गदगद हुए फॉलोअर्स

44 दिन बाद

शेयर करें:

SDM OSHIN SHARMA SOCIAL MEDIA ACCOUNT FACEBOOK INSTAGRAM REACTIVATE

शिमला। हिमाचल प्रदेश की चर्चित SDM और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओशीन शर्मा ने करीब डेढ़ महीने बाद फिर से सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है। अपने अकाउंट बंद करने के लंबे अंतराल के बाद अब वह दोबारा इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर सक्रिय नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर SDM ओशीन की वापसी

बताया जा रहा है कि मार्च महीने में विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिए थे। करीब 44 दिन बाद अब उन्होंने दोबारा इंस्टाग्राम पर वापसी करते हुए एक साथ तीन तस्वीरें साझा कीं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : खड्ड में डूबा 17 वर्षीय छात्र, रुक गई थी सांसें...मसीहा बन पहुंचे दो लोग- दिया जीवनदान

सावधानी बरतने की सलाह

पोस्ट सामने आते ही उनके फॉलोअर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। उनकी वापसी के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लगातार स्वागत संदेश और प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।कई लोगों ने “वेलकम बैक” लिखकर उनका स्वागत किया, जबकि कुछ यूजर्स ने उन्हें आगे सावधानी बरतने की सलाह भी दी।

 

May be an image of road

कॉमेंट्स की आई बाढ़

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि अब नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़िए। जबकि दूसरे ने कहा कि सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हुए सरकारी नियमों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में आज से पेट्रोल-डीजल महंगा, आम आदमी की जेब पर बड़ा असर : यहां देखें नई रेट लिस्ट

प्रमोशन के बाद उपजा विवाद

दरअसल, फरवरी महीने में ओशीन शर्मा एक जिम उत्पाद के प्रमोशन को लेकर विवादों में आ गई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसके बाद सवाल उठे कि एक सरकारी अधिकारी निजी उत्पादों का प्रचार कैसे कर सकती है।

 

No photo description available.

मैडम को चेतावनी दी गई...

मामला बढ़ने के बाद इसे सेवा नियमों से जोड़कर देखा गया और प्रशासन तक शिकायत पहुंची। बाद में शिमला प्रशासन की ओर से भी उन्हें चेतावनी जारी की गई थी।विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट अस्थायी रूप से बंद कर दिए थे। अब लंबे समय बाद उनकी वापसी ने एक बार फिर उन्हें चर्चा में ला दिया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : NH पर पलटी सवारियों से भरी बस, एक युवक आया नीचे- चीखों से दहला पूरा इलाका

सोशल मीडिया पर काफी फैंस

गौरतलब है कि ओशीन शर्मा मूल रूप से चंबा जिले से संबंध रखती हैं। उन्होंने शिमला के DAV स्कूल लक्कड़ बाजार से पढ़ाई की है। सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता काफी अधिक है और यूट्यूब, इंस्टाग्राम व फेसबुक समेत विभिन्न प्लेटफॉर्म पर उनके नौ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बताए जाते हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख