राजनीति

#अपराध

May 16, 2026

हिमाचल: एक-दो नहीं... युवक ने दोस्त पर चा**कू से कर दिए कई वा*र, दृश्य देख लोगों की निकली चीखें

शिमला के रोहड़ू में युवक ने दोस्त पर ही कर दिया ह*म.ला

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Rohru shimla News

रोहड़ू (शिमला)। हिमाचल की राजधानी शिमला के रोहड़ू से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां सुबह सवेरे ही एक ऐसी वारदात हुई, जिसने हर किसी के रोंगेट खड़े कर दिए। रोहड़ू में एक युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावर इतने गुस्से में लग रहा था कि उसने एक दो बार नहीं बल्कि कई बार दोस्त पर चाकू से वार कर दिए। घटना के बाद मौके पर दहशत का माहौल बन गया। 

युवक ने किया चाकू से हमला

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रोहड़ू बाजार चौक के साथ बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर की बताई जा रही है। आज शनिवार सुबह के समय करीब आठ बजे एक नेपाली मूल के शख्स ने अपने ही दोस्त पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। कई बार चाकू के वार करने से उसका दोस्त बुरी तरह से लहुलूहान हो गया। इस घटना से घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: नशे की ओवरडोज ने दो महीने में बुझा दिए 5 घरों के चिराग, 3 साल में 66 मौ*तें

लोगों ने दबोचा युवक, पुलिस के हवाले किया

इस सब के बीच घटनास्थल पर काफी लोग जमा हो गए। लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी लोगों को देख कर भागने की फिराक में था, लेकिन लोगों ने उसकी इस कोशिश को कामयाब नहीं होने दिया और दबोच लिया। जिसके बाद लोगों ने घायल शख्स को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस पर बरसे अनुराग ठाकुर, बोले- 'ये सिर्फ यारां दीं सरकार' भ्रष्टाचार में डूबे हैं इनके नेता

पुलिस कर रही मामले की जांच

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही रोहड़ू पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी नेपाली युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लोगांे के बयान भी दर्ज किए हैं और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी और घायल दोनों ही युवक नेपाली मूल के हैं और एक दूसरे को जानते थे।

यह भी पढ़ें-  हिमाचल : 6 साल के प्रेम प्रसंग का भयानक अंत, सनकी ने बेरहमी से मा.र डाली प्रेमिका- शादी की जिद्द...

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

मामले की जांच कर रही पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ, कि एक युवक इतना उग्र हो गया कि उसने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर  उसे लहूलुहान कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख