चंबा। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। जिला चंबा में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में युवाओं का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। इस रोजगार मेले में दसवीं पास युवा भी भाग ले सकते हैं।
कितने भरे जाएंगे पद?
जानकारी देते हुए क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान ने बताया कि इस लघु रोजगार मेले में 214 युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में धर्मगुरु पर केस? अमेरिकन लेडी ने बताया- पति ने मिलवाया था, करता था तंत्र
कब और कहां होगा साक्षात्कार?
यह रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यलय चंबा में 20 मार्च, गुरुवार यानी कल सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। इस लघु रोजगार मेले में तीन कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों को भरने के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा।
कौन लेगा साक्षात्कार?
इस रोजगार मेले में युवाओं का साक्षात्कार तीन कंपनियों द्वारा लिया जाएगा-
- PNB मेटलाइफ
- औरो टैक्सटाइल्स बद्दी
- फूड कॉस्ट इंटरनेशनल
यह भी पढ़ें : हिमाचल : लापरवाही ने उजाड़ा परिवार, PGI में शख्स ने ली अंतिम सांस- पत्नी की हालत नाजुक
क्या रहेगी आयु सीमा?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं, 12वीं, स्नातक और ITI डिप्लोमा पास होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : प्लास्टिक ड्रम में पति के 15 टुकड़े कर शिमला-कसौल घूमती रही पत्नी, बदबू आने पर हुआ खुलासा
कितना मिलेगा वेतन?
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से 7 हजार रुपए से 14 हजार रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
क्या रखी गई हैं शर्तें?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
- इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
- साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
- हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
- इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
- इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा।
यह भी पढ़ें : पंजाब में HRTC बस में तोड़फोड़: डंडे और पत्थर बरसाए, चेहरा ढक कर आए थे बदमाश
क्या लाना होगा साथ?
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 10.30 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जन्म तिथि
- योग्यता प्रमाण पत्र
- मार्कशीट
- ITI डिप्लोमा, डिग्री
- मूल प्रमाण पत्र
- हिमाचली प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
