राजनीति

#अपराध

March 19, 2025

हिमाचल में धर्मगुरु पर केस? अमेरिकन लेडी ने बताया- पति ने मिलवाया था, करता था तंत्र

अमेरिकी दूतावास और मैक्लोडगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Kangra News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों का दीदार करने के लिए हर साल देश-विदेश से सैकड़ों सैलानी यहां आते हैं। मगर बहुत बार ऐसा होता है कि कुछ पर्यटक महिलाएं यहां पर प्रताड़ना का शिकार होती हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी धर्मशाला से सामने आया है- जहां पर महिला ने एक धर्मगुरु पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

धर्मगुरु पर रेप का आरोप

महिला ने धर्मगुरु पर मानसिक, सामाजिक और यौन शोषण करने के संगीन आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने मामले की शिकायत अमेरिकी दूतावास और मैक्लोडगंज पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : लापरवाही ने उजाड़ा परिवार, PGI में शख्स ने ली अंतिम सांस- पत्नी की हालत नाजुक

महिला ने बताया कि वो भारतीय मूल की है, लेकिन अमेरिका में रहती है। साल 2023 में वो बौद्ध दर्शन का अध्ययन करने के लिए धर्मशाला आई थी। यहां पर वो अपने पति के माध्यम से धर्मगुरु से मिली। बीती 2 नवंबर को बीमार थी और उसका पति बोधगया में था।

तंत्र विद्या के नाम पर किया शोषण

इसी बीच धर्मगुरु उनके घर आया और तंत्र विद्या के नाम पर उसकी बीमारी का फायदा उठाया। महिला ने बताया कि धर्मगुरु ने शारीरिक संबंध बनाने के बदले स्वस्थ करने का झूठा वादा किया।

यह भी पढ़ें : प्लास्टिक ड्रम में पति के 15 टुकड़े कर शिमला-कसौल घूमती रही पत्नी, बदबू आने पर हुआ खुलासा

जान से मारने की धमकियां

महिला ने इस घटना के बारे में अपने पति को बताया। परिवार और धर्मगुरु के सम्मान के चलते दोनों पति-पत्नी धर्मशाला छोड़कर बीड़ में रहने के लिए चले गए। महिला ने बताया कि हम बीती 5 मार्च को ही धर्मशाला लौटे हैं। यहां आते ही डेके नाम के व्यक्ति ने उसे जान से मारने की धमकियां देना शुरू कर दी। महिला ने शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि उसकी जान को खतरा है।

बदनाम करने की साजिश

उधर, नागचांग गुरु क्याप ने महिला के सभी आरोपों को झूठ बताया है। उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार विदेशी धर्मगुरुओं पर ऐसे झूठे आरोप लगा चुके हैं। उनका कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है- ये सिर्फ बौद्ध दर्शन को बदनाम करने की साजिश है। अगर महिला के आरोप सही है तो उसने अब तक ये मामले कोर्ट में क्यों नहीं दर्ज करवाया। मामले की शिकायत करते हुए SP कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि महिला की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। जांच-पड़ताल करने के बाद मामले में FIR दर्ज की जाएगी। फिलहाल, पुलिस टीम हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख