कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। यहां एक नामी कंपनियों द्वारा खाली पदों को भरा जाएगा। इस सक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छी-खासी सैलरी और कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। खास बात ये है कि इस साक्षात्कार में युवाओं का चयन बिना किसी WRITTEN टेस्ट के होगा।
25 पदों पर होगा चयन
बता दें कि जिला कांगड़ा के धर्मशाला में क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि HMCE-वैली प्राइवेट लिमिटेड , लुधियाना में पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए 25 पद भरे जाने वाले हैं। इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य योग्य और प्रशिक्षित उम्मीदवारों को कंपनी के विभिन्न विभागों में अवसर प्रदान करना है।
यह भी पढ़ें : HRTC की नई पहल : बसों में शुरू होगी कुरियर सेवा, 3 रुपये प्रति KM रहेगा किराया
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
- 10वीं पास
- ITI में पास उम्मीदवार
- मैकेनिकल
- ऑटोमोबाइल
- इलेक्ट्रिकल
- इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड्स
कितना मिलेगा वेतन?
इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 32 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। यह सुनिश्चित करता है कि युवा और तकनीकी रूप से सक्षम अभ्यर्थियों को अवसर मिले। साथ ही चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा 17,000 से 22,000 रुपये प्रति माह वेतन प्रदान किया जाएगा। वेतन का निर्धारण पद और उम्मीदवार की योग्यता के आधार पर किया जाएगा। यह पैकेज उम्मीदवारों के लिए एक स्थिर और आकर्षक रोजगार अवसर प्रदान करता है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में गो.लीकांड : युवक पर किए 20 राउंड फायर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
कब होगा इंटरव्यू
साक्षात्कार का आयोजन 05 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे किया जाएगा। उम्मीदवारों को समय से ओबीसी भवन, नगरोटा बगवां पहुंचना अनिवार्य है। ध्यान रहे कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता या अन्य लाभ नहीं दिया जाएगा, इसलिए सभी को अपनी तैयारी और दस्तावेज़ों के साथ स्वयं पहुंचना होगा।
चयन प्रक्रिया
- साक्षात्कार में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा-
- उम्मीदवार का बायोडाटा और योग्यता चेक किया जाएगा।
- व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा।
- अनुभव प्रमाण पत्र और बाकी दस्तावेज़ों की जाँच की जाएगी।
- सभी चरण सफलतापूर्वक पूरे करने वाले उम्मीदवारों को अंत में नौकरी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : देव कमरूनाग की यात्रा- भक्तों के घर पहुंच रहे, अब तक 120 परिवार कर चुके मेहमाननवाजी
क्या लाना होगा साथ?
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 10.30 बजे निर्धारित स्थान पर आना होगा। जैसे कि-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जन्म तिथि
- मार्कशीट
- मूल प्रमाण पत्र
- हिमाचली प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
यह भी पढ़ें : दिल्ली में सुक्खू का सियासी दांव : आज राज्यसभा सीट के लिए हाईकमान से करेंगे मुलाकात, चर्चा में 7 नाम
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं और लुधियाना में स्थायी रोजगार की तलाश कर रहे हैं। एचएमसीई-वैली प्राइवेट लिमिटेड में यह पद विशेष रूप से प्रशिक्षित और योग्य उम्मीदवारों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथि पर समय से पहुंचे और इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।
