चंबा। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर है। सूबे के चंबा जिले में विशेष कैंपस साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। इस साक्षात्कार में दसवीं पास युवा भी भाग ले सकते हैं। इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी अच्छा-खासा वेतन और कई सुविधाएं देगी।
यह साक्षात्कार महिला वर्ग के लिए नहीं है। इस साक्षात्कार में सिर्फ पुरुष उम्मीदवार ही भाग ले सकते हैं। यह साक्षात्कार कुल पांच दिन तक जिले के विभिन्न रोजगार कार्यालय में चलेंगे। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : चेहरा कुचलकर जंगल में फेंकी महिला, सबूत मिटाने की कोशिश- तीन हुए अरेस्ट
कब और कहां होगा साक्षात्कार?
यह साक्षात्कार एक दिन बाद यानी 28 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। यहां देखें कहां-कहां होंगे साक्षात्कार-
- 28 अप्रैल, सोमवार- उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी
- 30 अप्रैल, बुधवार- जिला रोजगार कार्यालय बालू चंबा
- 1 मई, गुरुवार- उप रोजगार कार्यालय तीसा
- 2 मई, शुक्रवार- पंचायत घर भरमौर
- 3 मई, शनिवार- उप रोजगार कार्यालय डलहौजी
कितने भरे जाएंगे पद?
यह साक्षात्कार सुबह 11.00 बजे SIS सिक्योरिटी बिलासपुर द्वारा आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 150 पदों को भरने के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : तेज रफ्तार ने उजाड़ए दो परिवार, एक ही गांव से थे दोनों युवक- साथ में होगा अंतिम संस्कार
क्या रहेगी आयु सीमा?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवा दसवीं पास होने चाहिए। उम्मीदवारों का वजन 52 से 92 किलोग्राम के बीच और लंबाई 168 सेंटीमीटर या उससे अधिक होनी जरूरी है।
कितना मिलेगा वेतन?
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से 16,500 रुपए से 22 हजार रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सोने की तैयारी में था परिवार, बेटे को लगा करंट का झटका और निकल गए प्राण
क्या रखी गई हैं शर्तें?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
- इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
- साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
- हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
- इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
- इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : बाइक पर नशा सप्लाई करने जा रहे थे दो यार, रास्ते में पुलिस से हो गया सामना
क्या लाना होगा साथ?
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 10.30 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जन्म तिथि
- योग्यता प्रमाण पत्र
- मार्कशीट
- मूल प्रमाण पत्र
- हिमाचली प्रमाण पत्र
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
