शिमला। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल, हिमाचल में बंपर भर्ती निकली है- जिसमें एक नामी कंपनी द्वारा खाली पदों को भरा जाएगा। इस सक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छी-खासी सैलरी और कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। 

कितने भरे जाएंगे पद?

इस साक्षात्कार में अलेना ऑटो लिमिटेड प्लाट नंबर-C-116 फेज 7 मोहाली द्वारा 200 पदों को भरा जाएगा। खास बात ये है कि इस साक्षात्कार में युवाओं का चयन बिना किसी WRITTEN टेस्ट के होगा। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी प्रवीण नगराईक ने दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर बदला मौसम: 4 जिलों में जमकर होगी बारिश, ओलावृष्टि और तूफान का भी अलर्ट

कब और कहां होगा साक्षात्कार?

कंपनी द्वारा इस साक्षात्कार में ऑपरेटर, मशीन ऑपरेटर और हेल्पर के पदों के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। ये साक्षात्कार जिले के अलग-अलग रोजगार कार्यालयों में आयोजित किया जाएगा। जिसमें कि-

  • 20 अप्रैल, 2026 (सोमवार)- रोजगार उप कार्यालय रोहड़ू
  • 21 अप्रैल, 2026 (मंगलवार)-  रोजगार उप कार्यालय रामपुर
  • 22 अप्रैल, 2026 (बुधवार)- रोजगार उप कार्यालय कुमारसैन
  • 23 अप्रैल, 2026 (गुरुवार)- रोजगार उप कार्यालय सुन्नी

यह भी पढ़ें : हिमाचल में कॉलेज छात्रों को बनाया मुर्गा- सोशल मीडिया पर की वीडियो वायरल, हुआ जमकर बवाल

क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?

इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में आठवीं, दसवीं, 12वीं पास और ITI पास उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।

क्या रहेगी आयु सीमा?

इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। युवाओं के पास आवेदन करने के लिए महज आज शाम तक का समय बचा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : वैष्णो देवी के लिए लिफ्ट लेकर निकला था परिवार, पेड़ से टकराई कार- 2 मासूमों की मौ*त

कितना मिलेगा वेतन?

इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा-खासा वेतन, कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।

क्या रखी गई हैं शर्तें?

साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-

  • इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
  • साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
  • हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
  • इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
  • इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : झाड़-फूंक के बहाने बाबा ने महिला को खिलाई बूटी- फिर की नीचता, मिली उम्रकैद की सजा

क्या लाना होगा साथ?

इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर कल सुबह 10 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जन्म तिथि
  • मार्कशीट
  • मूल प्रमाण पत्र
  • हिमाचली प्रमाण पत्र
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो

 नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें