#हादसा

April 19, 2026

हिमाचल : वैष्णो देवी के लिए लिफ्ट लेकर निकला था परिवार, पेड़ से टकराई कार- 2 मासूमों की मौ*त

तीन लोग गंभीर घायल- गहरे सदमे में परिवार

शेयर करें:

over speed car tree thakurdwara kangra road himachal police

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश की पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के दायरे में आने वाले मिलवां NH पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। इस हादसे ने खुशियों से भरे परिवार को पलभर में उजाड़ दिया है।

दो बच्चों की मौत

यहां पर एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े सफेदे के पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो मासूम बच्चों की मौके पर ही जान चली गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: शिक्षण संस्थान के हॉस्टल में छात्र से रैगिंग, आरोपी को किया निष्कासित; चिंता में परिजन

मुंडन करवाने जा रहा था परिवार

मिली जानकारी के अनुसार, पठानकोट जिले के गांव गंदला लाहड़ी निवासी अंकित शर्मा अपनी पत्नी आरती और दोनों बच्चों के साथ लुधियाना से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए निकले थे। परिवार में खुशी का माहौल था, क्योंकि इस यात्रा के दौरान उनके 8 महीने के बेटे का मुंडन संस्कार भी होना था।

कार वाले से ली लिफ्ट

बताया जा रहा है कि दिल्ली की ओर से आ रही एक क्रेटा कार में उन्होंने पठानकोट तक लिफ्ट ली थी और आगे अपने गांव पहुंचकर रिश्तेदारों के साथ यात्रा पूरी करने की योजना थी। कार में गुरुग्राम का रहने वाला रवि कुमार भी पहले से सवार था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: लग्जरी गाड़ी में मिला ढेर सारा नशा, छह पंजाबी युवक धरे, 19 से 22 है सभी की उम्र

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार

जैसे ही वाहन मिलवां गांव के पास सरकारी कृषि फार्म के सामने पहुंचा, चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार कार सीधे सफेदे के पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

thakurdwara road accident 2 dead

8 महीने का था आर्थव

गंभीर रूप से घायल 8 माह के आर्थव और 9 साल की आयत को तुरंत मुकेरियां अस्पताल ले जाया गया। मगर उनकी हालत इतनी नाजुक थी कि रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल CM सहित मंत्रियों-MLA की कट गई सैलरी, अफसरशाही को राहत; जानें कब तक होगी कटौती

तीन लोग हुए घायल

हादसे में अंकित शर्मा, उनकी पत्नी आरती और रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पठानकोट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को मुकेरियां के शवगृह में रखवा दिया है- जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बैंक मैनेजर के बाद अब कोर्ट का कर्मचारी चिट्टे के साथ अरेस्ट, जेल में बंद साथी ने उगला नाम

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस हादसे के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख