शिमला: हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश की सुक्खू सरकार ने जल शक्ति विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग में 4 हजार मल्टी टास्क वर्करों के पद भरे जाएंगे। सरकार का दावा है कि इस भर्ती से जहां विभाग में कर्मचारियों की कमी दूर होगी, वहीं लंबे समय से रोजगार का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए भी नए अवसर खुलेंगे।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा में विधायक भुवनेश्वर गौड़ के सवाल का जवाब देते हुए यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जल शक्ति विभाग के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है और 4 हजार मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।
दूसरे विभागों में भी होंगी भर्तियां
सरकार की तैयारी केवल एक विभाग तक सीमित नहीं है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि प्रदेश के लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड में खाली पड़े पदों को चरणबद्ध तरीके से भरा जाएगा। इससे सरकारी विभागों में लंबे समय से खाली चल रहे पदों को भरने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है। सरकार का कहना है कि कर्मचारियों की कमी दूर होने से विभागीय कामकाज को भी गति मिलेगी और लोगों को सरकारी सेवाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: दरके पहाड़ ने छीन लिया परिवार का जवान बेटा, सड़क से गुजरते युवक पर गिरे पत्थर-मलबा
4 हजार मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती
जल शक्ति विभाग में 4 हजार मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती को युवाओं के लिए बड़ी खबर माना जा रहा है। विभाग में विभिन्न स्तरों पर कर्मचारियों की कमी को देखते हुए सरकार ने इन पदों को भरने की दिशा में कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेलदार के पद समाप्त कर मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी। अब बड़ी संख्या में मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती से विभागीय कामकाज को मजबूती मिलने की उम्मीद है। हालांकि भर्ती की विस्तृत प्रक्रिया, आवेदन की तारीख, शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी संबंधित विभाग की ओर से अलग से जारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: पुलिस की आंखों के सामने शराब से भरी गाड़ी लेकर फरार हुआ शख्स, देखती रह गई खाकी
बिजली बोर्ड में भी युवाओं को मिलेगा मौका
सरकार ने बिजली बोर्ड में खाली पदों को लेकर भी बड़ा फैसला बताया है। मुख्यमंत्री के अनुसार, बिजली बोर्ड में उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर बिजली मित्रों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए संबंधित क्षेत्र के अधिशासी अभियंता को अधिकृत किया गया है। अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर बिजली मित्रों की नियुक्ति कर सकेंगे। खास बात यह है कि इस भर्ती में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। इससे ग्रामीण और स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है। साथ ही बिजली बोर्ड के रोजमर्रा के कामकाज में भी इससे मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: गर्भवती प्रेमिका को जूस में पिलाया ज*ह*र, खड्ड में दफन की देह; अब पूरी उम्र जेल में कटेगी
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं की बढ़ी उम्मीदें
हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए बड़ी संख्या में युवा लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में जल शक्ति विभाग में 4 हजार पदों की भर्ती की घोषणा उनके लिए महत्वपूर्ण अवसर बन सकती है। सरकार का कहना है कि विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को चरणबद्ध तरीके से भरने की योजना पर काम किया जा रहा है। इससे आने वाले समय में रोजगार के और अवसर सामने आने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में पैदल नशा सप्लाई करने निकला था 21 साल का युवक, ढेर सारे अफीम संग धरा
खाली पद भरने से विभागों का काम भी होगा मजबूत
सरकार के अनुसार, सरकारी विभागों में रिक्त पद लंबे समय से कामकाज को प्रभावित कर रहे हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण कई स्तरों पर कार्यों का अतिरिक्त बोझ मौजूदा कर्मचारियों पर पड़ता है। ऐसे में जल शक्ति विभाग में 4 हजार मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती से निचले स्तर पर कर्मचारियों की उपलब्धता बढ़ेगी। वहीं लोक निर्माण विभाग और बिजली बोर्ड समेत अन्य विभागों में रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया आगे बढ़ने से सरकारी सेवाओं को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
