शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों को जल्द ही 600 से अधिक वोकेशनल ट्रेनर्ज मिलेंगे। प्रदेश की कांग्रेस सरकार विभिन्न ट्रेड में 624 पदांे पर भर्ती करने जा रही है। सरकार ने भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। यह पद विभिन्न कंपनियों के माध्यम से भरे जाएंे। वहीं वोकेशनल ट्रेनर्ज की भर्ती के लिए सुक्खू सरकार ने आयु सीमा में भी छूट प्रदान की है।

सुक्खू सरकार कर रही वोकेशनल ट्रेनर्ज की भर्ती

दरअसल हिमाचल की सुक्खू सरकार सरकारी स्कूलों में वोकेशनल शिक्षा के लिए ट्रेनर्ज की भर्ती करने जा रही है। जिसके लिए सरकार ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनियों के माध्यम से की जा रही इस भर्ती के लिए 45 वर्ष की आयु सीमा के तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले इन पदों के लिए सरकार ने 37 साल की आयु सीमा निर्धारित की थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: एक इंजेक्शन ने बेसहारा कर दिया परिवार, पत्नी बोली-सीएम बच्चों को करें एडजस्ट

वोकेशनल ट्रेनर्ज के लिए मांगे आवेदन

वोकेशनल ट्रेनर्ज की भर्ती के लिए कंपनियों ने आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जनवरी निर्धारित की गई है, यानी 26 जनवरी के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस भर्ती के लिए अब 45 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। बड़ी बात यह है कि इस भर्ती की परीक्षा इसी माह करवाने का लक्ष्य रखा गया है।

एक माह पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया

सुक्खू सरकार फरवरी माह से स्कूलों में वोकेशनल ट्रेनर्ज को तैनाती दे दी जाएगी। सुक्खू सरकार मार्च माह से शुरू हो रहे नए सैशन से पहले इन वोकेशनल ट्रेनर्ज की भर्ती को अमलीजामा पहनाकर इन्हें मार्च माह से पहले स्कूलों में तैनात कर देगी, ताकि नए सैशन से छात्रों को वोकेशनल शिक्षा मिलना शुरू हो सके। 

 

यह भी पढ़ें : मोदी Govt की इस योजना को हिमाचल में लागू कर रही सुक्खू सरकार, मिलेगा मुफ्त इलाज

नए सेशन से स्कूलों को मिलेंगे शिक्षक

बता दें कि विंटर वेकेशन स्कूलों में 11 फरवरी से नया सैशन शुरू हो रहा है। हालांकि समर वैकेशन स्कूलों में अप्रैल से नया सैशन शुरू होगा। इनकी नियुक्ति से अब प्रदेश के सरकारी स्कूलों में वोकेशनल ट्रेनर्ज का आंकड़ा भी बढ़ेगा। इनकी संख्या अब 2200 से अधिक पहुंच जाएगी। 

 

यह भी पढ़ें : सुधीर शर्मा ने खोले CM सुक्खू द्वारा किए जा रहे उद्घाटन-शिलान्यास के पोल; बोले-सब केंद्र के प्रोजेक्ट

छुट्टियां भी बढ़ाई

सुक्खू सरकार ने वोकेशनल शिक्षकों की वार्षिक छुट्टियां भी बढ़ा दी हैं। पहले इन शिक्षकों को साल में 20 छुट्टियां ही मिलती थी, लेकिन अब इन्हें एक साल में 30 छुट्टियां मिलेंगी। प्रदेश की सुक्खू सरकार ने अभी हाल ही में इनकी छुट्टियां बढ़ाने का ऐलान किया था। इसके अलावा इनकी अन्य मांगों के लिए समग्र शिक्षा के परियोजना निदेशक की अध्यक्षता में एक सब कमेटी का भी गठन किया गया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें