हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के पू्र्व सैनिकों के लिए पुलिस में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। हिमाचल पुलिस विभाग में पुलिस कांस्टेबलों के पदों पर भर्ती होने जा रही है। यह भर्ती साक्षात्कार के माध्यम से होगी- जिसमें प्रदेशभर के पूर्व सैनिक भाग ले सकेंगे। भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तारीख और समय पर अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंच कर भाग ले सकते हैं।
कब शुरु होगी भर्ती?
हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निदेशालय द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, इस भर्ती के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया 24 फरवरी, सोमवार यानी कल से शुरू होगी और 20 मार्च, गुरुवार तक चलेगी। यह जानकारी निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर मदनशील ने दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल ने दो दिनों में खोया दूसरा जवान, पिता को टकटकी लगाए देखता रहा मासूम बेटा
कितने भरे जाएंगे पद?
इस भर्ती प्रक्रिया में पुलिस कांस्टेबलों के कुल 123 पद भरे जाएंगे। जिसमें-
- सामान्य श्रेणी- 123 पद
- पिछड़ा वर्ग- 16 पद
- अनुसूचित जाति- 24 पद
- अनुसूचित जनजाति- 9 पद
ब्रिगेडियर मदनशील ने बताया कि इन पदों को भरने के लिए साक्षात्कार की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी पूर्व सैनिकों को निदेशालय की वेबसाइट से मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : बर्फ में दोस्त के साथ मौज-मस्ती करने गया था शख्स, ऊपर गिर गया हिमखंड
कौन ले सकता है भाग?
निदेशालय के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया में पहली जनवरी 2022 से एक जनवरी 2024 के बीच सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक हिस्सा ले सकेंगे।
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता भी निर्धारित की गई है। उम्मदीवार का दसवीं पास होना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : नशा तस्कर दंपति पर थी पुलिस की नजर, मौका मिलते ही धर-दबोचे दोनों
कब कहां होंगे साक्षात्कार?
निदेशालय द्वारा जारी किए गए साक्षात्कार शेड्यूल के अनुसार, इस भर्ती के लिए अलग-अलग दिन शेड्यूल जारी किए जाएंगे। यहां देखें शेड्यूल-
- 24 फरवरी, सोमवार- बिलासपुर
- 25 फरवरी, मंगलवार- चंबा
- 27 फरवरी, गुरुवार- हमरीपुर और भोरंज
- 28 फरवरी, शुक्रवार- सुजानपुर, बड़सर और नादौन
- 3 मार्च, सोमवार- मंडी, जोगिंद्रनगर, धर्मपुर, गोहर, करसोग और सरकाघाट
- 4 मार्च, मंगलवार- सुंदरनगर, पधर, नेरचौक, बालाचौकी और थुनाग
- 5 मार्च, बुधवार- सिरमौर
- 6 मार्च, गुरुवार- ऊना और हरोली
यह भी पढ़ें : हिमाचल की ये रेल लाइन इंडियन आर्मी को देगी मजबूती, वॉर में सैनिकों की करेगी बड़ी मदद
- 7 मार्च, शुक्रवार- अंब और बंगाणा
- 10 मार्च, सोमवार- सोलन
- 11 मार्च, मंगलाावर- धर्मशाला, कांगड़ा, पालमपुर, देहरा और नूरपुर
- 12 मार्च, बुधवार- बरोह, बैजनाथ, ज्वाली, फतेहपुर और नगरोटा सूरियां
- 13 मार्च, गुरुवार- नगरोटा बगवां, ज्वालामुखी, कस्बा कोटला, इंदौरा और लंबागांव
- 17 मार्च, सोमवार- शिमला, मशोबरा, ठियोग, रामपुर, सुन्नी और चौपाल
- 18 मार्च, मंगलवार- रोहडू, जुब्बल, कुमारसैन, डोडरा क्वार, कुपवी और चिड़गांव
- 19 मार्च, बुधवार- कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति
यह भी पढ़ें : हिमाचल : दुकान में चल रहा था चरस का धंधा, पुलिस ने खेप संग धरा युवक
हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर मदनशील ने बताया कि अगर कोई भी पूर्व सैनिक सड़कों के बंद होने से साक्षात्कार में हिस्सा नहीं ले सकेगा- तो उनके 20 मार्च को साक्षात्कार लिए जाएंगे। मगर इसके लिए उन्हें तहसीलदार या SDM से एक प्रमाण पत्र बनवाकर साथ लाना होगा।
