सोलन। हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर है। सोलन जिले में एक खास कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी द्वारा अच्छा-खासा वेतन और कई सुविधाएं दी जाएंगी।

कब और कहां होगा साक्षात्कार?

यह साक्षात्कार कंपनी द्वारा दो दिन बाद यानी 2 सितंबर, मंगलवार को मॉडल कैरियर सेंटर, उप रोजगार कार्यालय बद्दी में आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी जिला रोजगार कार्यालय सोलन के अधिकारी जगदीश कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि ये साक्षात्कार सुबह 10.30 बजे से निर्धारित स्थान पर आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सुबह-सवेरे खाई में गिरी AMBULANCE, मची चीख-पुकार; ड्राइवर के हुए बुरे हाल

कितने भरे जाएंगे पद?

इस साक्षात्कार में तीन कंपनियों में कुल 39 पदों को भरने के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए युवाओं का साक्षात्कार लिया जाएगा। जैसे कि- 

  • मैसर्ज एक्वा विटो लैवोरेटरीज बद्दी: हेल्पर व कैमिस्ट- 14
  • मैसर्ज बीटा ड्रग्स लिमिटेड बद्दी: कनिष्ठ अधिकारी, एग्जीक्यूटिव व सहायक प्रबंधक- 05
  • मैसर्ज इनोवा कैपटैब लिमिटेड बद्दी: अधिकारी व हेल्पर- 20

क्या रहेगी आयु सीमा?

इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल विस में मानसून सत्र का दूसरा दिन- आज इन मुद्दों पर हुई दोनों पक्षों में 

क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?

इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में दसवीं, ITI, B.Pharma, M.Pharma, BSC, कंप्यूटर साइंस, MSC कंप्यूटर साइंस पास युवा भाग ले सकते हैं।

कितना मिलेगा वेतन?

इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से हर महीने अच्छा-खासा वेतन, कई अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।

यह भी पढ़ें : केंद्र ने शिक्षा के लिए हिमाचल को दिए करोड़ों रुपए, सुक्खू सरकार आधा भी नहीं कर पाई खर्च

क्या रखी गई हैं शर्तें?

साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-

  • इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
  • साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
  • हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
  • इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
  • इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा।

यह भी पढ़ें : मणिमहेश यात्रा : लोगों की आंखों के सामने बहे अपने, किसी के भाई-बहन मलबे में दफन; कोई मां-बाप से बिछड़ा

क्या लाना होगा साथ?

इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 10.30 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जन्म तिथि
  • योग्यता प्रमाण पत्र
  • मार्कशीट
  • मूल प्रमाण पत्र
  • हिमाचली प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें