शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 105 अतिरिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन अतिरिक्त पदों को पहले जारी भर्ती विज्ञापन में शामिल किया गया है। इसके लिए आवेदन पोर्टल दोबारा खोला गया है।
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 105 अतिरिक्त पद भरे जाएंगे, जिनमें-
- ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट (OTA) – 60 पद
- रेडियोग्राफर – 30 पद
- वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन (MLT Grade-2) – 15 पद
यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरी कार, पति- पत्नी समेत परिवार 3 सदस्यों की मौ*त; बेटा गंभीर
पहले से जारी भर्ती में जोड़े गए नए पद
ये सभी भर्तियां प्रशिक्षणार्थी (Trainee) आधार पर की जाएंगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ये 105 पद 28 फरवरी 2026 को जारी भर्ती विज्ञापन और 30 मार्च 2026 के परिशिष्ट में शामिल पदों के अतिरिक्त हैं। अब सभी पदों को एक साथ भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
कब और कैसे करें आवेदन?
राज्य चयन आयोग ने तीनों पोस्ट कोड के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल दोबारा खोल दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। महत्वपूर्ण तिथियां:
- आवेदन शुरू: 11 जुलाई 2026
- अंतिम तिथि: 25 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक)
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 3 साल की मासूम को तेज रफ्तार कैंपर ने मारी टक्कर, तोड़ा दम- चालक गिरफ्तार
पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना
आयोग ने साफ किया है कि जिन उम्मीदवारों ने 28 फरवरी 2026 के मूल विज्ञापन या 30 मार्च 2026 के परिशिष्ट के तहत पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें इन अतिरिक्त पदों के लिए दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
