#हादसा

July 13, 2026

हिमाचल : 3 साल की मासूम को तेज रफ्तार कैंपर ने मारी टक्कर, तोड़ा दम- चालक गिरफ्तार

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है

शेयर करें:

Himachal News

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। सड़क किनारे चल रही तीन वर्षीय बच्ची तेज रफ्तार कैंपर वाहन की चपेट में आ गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

3 साल की बच्ची की मौत

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार दोपहर करीब तीन बजे नशाला गांव में हुआ। तीन वर्षीय ध्यान्बी सड़क के किनारे से गुजर रही थी। इसी दौरान जाना गांव की दिशा से आ रही एक बोलेरो कैंपर वहां पहुंची।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला : अब नहीं झुकेंगे स्कूली बच्चों के कंधे, नए नियमों के साथ निर्देश जारी

कैंपर चालक हुआ गिरफ्तार

आरोप है कि चालक वाहन को लापरवाही से चला रहा था, जिसके चलते उसने मासूम को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

अस्पताल में बच्ची ने तोड़ा दम

सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना पतलीकूहल की टीम भी बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल बच्ची को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरी कार, पति- पत्नी समेत परिवार 3 सदस्यों की मौ*त; बेटा गंभीर

हादसे के कारणों की जांच

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वाहन चालक को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच के आधार पर उसके खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

गहरे सदमे में परिवार

SP कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ BNS की धारा 281, 106 और 324(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस साक्ष्य एकत्र कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। इस दर्दनाक घटना ने नशाला गांव सहित पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख