किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय किन्नौर द्वारा सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा पर्यवेक्षक के कुल 120 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। यह भर्ती निजी क्षेत्र की कंपनी एसआईएस इंडिया लिमिटेड (आरटीए बिलासपुर) के लिए की जाएगी, जिसमें योग्य अभ्यर्थियों का सीधा साक्षात्कार लिया जाएगा।

भर्ती में ले सकेंगे सभी भाग 

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया कैंपस इंटरव्यू के जरिए तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक युवा इसमें भाग ले सकें।

 

यह भी पढ़ें : अनुराग का तंज: अपने वित्तीय कुप्रबंधन को छिपाने के लिए RDG का मुद्दा उठा रही सुक्खू सरकार

यहां होंगे इंटरव्यू

  • 26 फरवरी 2026 - रोजगार कार्यालय रिकांग पिओ
  • 27 फरवरी 2026 - उप रोजगार कार्यालय पूह
  • 28 फरवरी 2026 -उप रोजगार कार्यालय भावानगर

कितने बजे पहुंचे

सभी निर्धारित स्थानों पर साक्षात्कार प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे बताए गए समय से पहले स्थल पर पहुंचें, ताकि दस्तावेज़ों की जांच और अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी की जा सकें।

 

यह भी पढ़ें : जयराम सरकार ने जनता के पैसे से खड़े किए थे "महल", केंद्र ने लोगों की प्यास बुझाने को भेजा था पैसा

कितना चाहिए लंबाई 

साथ ही इन पदों के लिए कुछ आवश्यक शारीरिक मानक भी निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवार की लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 54 किलोग्राम से अधिक होना अनिवार्य है। निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी ही भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

योग्यता और आयु सीमा

  • इन पदों के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है।
  • आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने शुरू किया नया ट्रेंड- शादी से पहले होगी युवाओं की ट्रेनिंग, प्री-मैरिटल सेंटर में लगेगी क्लास

वेतन और प्रशिक्षण

सुरक्षा पर्यवेक्षक के पद पर चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने 17,500 से 23,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी। चयन के बाद एक महीने की ट्रेनिंग करवाई जाएगी, जिसमें काम से जुड़ी जरूरी बातें सिखाई जाएंगी। ट्रेनिंग के दौरान किट के लिए 13,500 रुपये और रजिस्ट्रेशन के लिए 350 रुपये देने होंगे। इसके बाद ही ट्रेनिंग शुरू की जाएगी।

ये दस्तावेज जरूरी

आयु सीमा पदानुसार 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में भाग लेने के लिए निम्न दस्तावेज साथ लाने होंगे—

 

• सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
• जन्म तिथि प्रमाण पत्र
• रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड
• आधार कार्ड
• हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र
• दो पासपोर्ट साइज फोटो
• बायोडाटा
• अनुभव होने पर अनुभव प्रमाण पत्र

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार अब 21 कॉलेजों को करेगी मर्ज, 39 स्कूल होंगे बंद, छात्रों को देगी यात्रा भत्ता

 

जिला रोजगार कार्यालय ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इंटरव्यू में भाग लेने की अपील की है। भर्ती से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए 01786-222291 पर संपर्क किया जा सकता है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें